राहुल गांधी पार्टी के सबसे लोकप्रिय नेता, अध्यक्ष पद पर वापस आने का यही सही समय: अजय माकन

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की कमान संभालने के लिए एक बार फिर राहुल गांधी के नाम की मांग उठने लगी है। रविवार को कांग्रेस के विरष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने कहा कि राहुल गांधी को फिर से पार्टी की कमान संभालनी चाहिए। अजय माकन के मुताबिक राहुल गांधी पार्टी के सबसे ज्यादा स्वीकार्य नेता हैं। एक इंटरव्यू के दौरान कांग्रेस नेता ने यह भी कहा, पार्टी में युवा नेताओं के लिए भी जगह बनाने की जरूरत है। बता दें कि सोनिया गांधी अभी कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कमान संभाले हुए हैं।

Ajay Maken said Rahul Gandhi is the Most popular leader of Party This is the right time to return as party chief

रविवार को मीडिया से बात करते हुए अजय माकन ने राहुल गांधी को एक बार फिर पार्टी की अध्यक्षता अपने हाथ में लेने को कहा। माकन कहते हैं कि राहुल के अलावा पार्टी में कोई दूसरा चेहरा नहीं है जो अध्यक्ष पद के लिए सर्वमान्य हो। माकन के मुताबिक राहुल गांधी भातरीय जनता पार्टी और पीएम मोदी के खिलाफ निरंतर आक्रामक रुख अपनाते आ रहे हैं, राहुल लोगों के मुद्दों को बखूबी उठा सकता हैं और वह दिल के भी नेक इंसान हैं। इसके अलावा अजय माकन ने यह भी कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को धीरे-धीरे युवा नेताओं के लिए भी जगह बनानी चाहिए। अगर राजनीतिक पार्टियां समय के साथ अपने नेतृत्व में बदलाव नहीं करेंगी तो जनता में वह अपनी लोकप्रियता खो देती हैं।

शशि थरूर ने दिया था बड़ा बयान
कांग्रेस में एक बार फिर अध्यक्ष पद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, पिछले महीने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने बड़ा बयान दिया था। शशि थरूर ने कहा था कि अगर राहुल गांधी पार्टी प्रमुख के रूप में वापस नहीं आते हैं तो कांग्रेस को एक 'सक्रिय और पूर्णकालिक नेतृत्व' खोजने की जरूरत है, ताकि पार्टी उसी प्रकार आगे बढ़ सके जैसा कि देश चाहता है। उन्होंने आगे कहा कि अगर राहुल गांधी कांग्रेस प्रमुख के रूप में वापसी करना चाहते हैं तो उन्हें खुलकर अपनी बात रखनी होगी।

यह भी पढ़ें: Womens day 2020: देश की सबसे बड़ी दानियों में से एक हैं नंदन नीलकेणी की पत्नी रोहिणी, जानिए उनके बारे में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+