Womens day 2020: देश की सबसे बड़ी दानियों में से एक हैं नंदन नीलकेणी की पत्नी रोहिणी, जानिए उनके बारे में
नई दिल्ली। आज पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है, इस खास मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को बधाई देते हुए अपना ट्विटर हैंडल देश की महान सात औरतों को समर्पित किया है, पूरा देश आज नारी शक्ति को सलाम कर रहा है,आज के दिन उन कुछ खास महिलाओं का भी जिक्र जरूरी है, जिन्होंने समाज के सामने सफलता की एक नई तस्वीर को पेश किया है, ऐसी ही महान हस्तियों में से एक हैं इन्फोसिस के चेयरमैन नंदन नीलेकणि की पत्नी रोहिणी नीलकेणी, जिन्हें लोग दानवीर के नाम से जानते हैं।

देश की सबसे बड़ी दानियों में से एक हैं रोहिणी
एजेंसी हुरून के मुताबिक भारत के सबसे बड़े दानियों में नंदन नीलकेणी की पत्नी रोहिणी दूसरे नंबर पर हैं। वे 'अर्घ्यम' संस्था चलाती हैं और इन्होंने अपनी आधी संपत्ति तक दान कर दी है।

'जो पैसा समाज के काम ना आ सके वो किसी काम का'
आमतौर पर मीडिया से बेहद दूर रहने वाली रोहिणी कभी पत्रकार ही थीं, एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मैं खुद को एक एक्टिविस्ट समझती आई हूं, समाज में पैसे कमाना पॉजिटिव माना जाता है, पर अगर उस पैसे का इस्तेमाल समाज के लिए नहीं हो सकता तो समाज किसी व्यक्ति को इतने पैसे कमाने ही क्यों देता है इसलिए मैंने पैस दान किए, जिससे समाज का भला हो।

खास बातें
इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलकेणी और उनकी पत्नी रोहिणी नीलकेणी ने The Giving Pledge संस्था के साथ मिलकर अपनी आधी संपत्ति दान करने का फैसला किया है। बता दें कि The Giving Pledge संस्था की शुरुआत साल 2010 में माइक्रोसॉफ्ट के मालिक बिल गेट्स उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स और दिग्गज उद्योगपति वारेन बफेट द्वारा की गई थी।

4 भारतीय उद्योगपति ने किया है दान का ऐलान
The Giving Pledge संस्था के साथ अभी तक कुल 4 भारतीय उद्योगपति परिवार जुड़ चुके हैं। नीलकेणी से पहले विप्रो के मालिक अजीम प्रेमजी, बायोकॉन की चेयरपर्सन किरन मजूमदार शॉ और शोभा डेवलेपर्स के चेयरमैन पीएनसी मेनन The Giving Pledge संस्था के साथ जुड़ चुके हैं।
-
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Jewar Airport: आज खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ












Click it and Unblock the Notifications