मोदी सत्ता में आये तो मीडिया अपनी स्वतंत्रता खो देगा: कांग्रेस

माकन ने कहा कि इस समय गुजरात में बेहतर ढंग से काम करने वाला 'मानवाधिकार आयोग भी नहीं है और अगर भाजपा और संघ सरदार वल्लभ भाई पटेल को अपनाना चाहते हैं तो उनके आदर्शों को पहले अपनायें। उन्होने भाजपा पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कांग्रेस, भाजपा की तरह राजनीति नहीं करती है।
माकन ने मोदी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित होने पर अपनी भाषा पर भी नियंत्रण करना चाहिए। गौर हो कि मोदी ने आज कहा था कि 'कुछ लोगों ने मेरे नाम की सुपारी ले रखी हैं।' आजसुबह मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की सबसे बड़ी मूर्ति के लिए आधारशिला रखी।
मोदी ने पहले भी सरदार पटेल संग्रहालय के उद्घाटन के मौके पर कहा था कि अगर वल्लभ भाई पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री होते तो देश की तस्वीर कुछ और होती।












Click it and Unblock the Notifications