RBI ने अजय कुमार को नियुक्त किया नया कार्यकारी निदेशक

नई दिल्ली,26 अगस्‍त। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को अजय कुमार को कार्यकारी निदेशक (ईडी) अप्‍वाइंट किया है। आरबीआई ने गुरुवार को जारी किए गए एक बयान में ये जानकारी शेयर की। जिसमें बताया कि अजय कुमार को ईडी नियुक्‍त किया गया है उनकी नियुक्ति 20 अगस्त से प्रभावी होगी।।अजय कुमार ईडी के पद पर प्रमोशन पाने से पहले क्षेत्रीय निदेशक के रूप में बैंक के नई दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय के सर्वोसर्वा थे।

rbi

आरबीआई ने जारी किए गए बयान में ये भी जानकारी दी कि अजय कुमार ने पिछले तीन दशकों में विदेशी मुद्रा, बैंकिंग पर्यवेक्षण, वित्तीय समावेशन, मुद्रा प्रबंधन और आरबीआई में अन्य क्षेत्रों में काम किया है। अजय कुमार ईडी की जिम्‍मेदारी संभालते हुए मुद्रा प्रबंधन विभाग, विदेशी मुद्रा विभाग और परिसर विभाग की जिम्‍मेदारी संभालेंगे।

बता दें अजय कुमार ने पटना विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पोस्‍ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है, आईसीएफएआई से बैंकिंग में एमएस और बैंक प्रबंधन और अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद से सर्टीफाइड बैंक प्रबंधक हैं। इसके साथ ही अजय कुमार केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, शिकागो से कार्यकारी प्रबंधन प्रोग्राम किया है और सर्टिफाइड एसोसिएट ऑफ इंडियन इंस्ट्टियूट ऑफ बैंकिंग एंड फाइनेंस(सीएआईआईबी) सहित अन्य प्रोफेशन क्‍वालिफिकेशन रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+