जांबाज विंग कमांडर का किरदार निभाएंगे अजय देवगन, ये होगा फिल्म का नाम
नई दिल्ली। उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद एक और युद्ध आधारित फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में आ सकती है। रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम में पुलिस अफसर का किरदार निभाने वाले अजय देवगन अपनी अगली फिल्म में विंग कमांडर की भूमिका में दिखाई देंगे। अजय देवगन की अगली फिल्म का नाम है भुज - द प्राइड ऑफ इंडिया (Bhuj The Pride Of India), अभिषेक दुधैया इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं और ये फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक की भूमिका निभाएंगे अजय
इस फिल्म में अजय देवगन स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक की भूमिका में दिखाई देंगे जो इस युद्ध के दौरान गुजरात के भुज एयरफोर्स बेस के इंचार्ज थे। हालांकि 1971 के भारत-पाक युद्ध की कहानी फिल्म बॉर्डर में दिखाई जा चुकी है लेकिन ये फिल्म वायुसेना के संघर्षों को दिखाएगी। इस युद्ध के दौरान वायुसेना के 50 और 60 डीएससी कर्मियों के साथ पाकिस्तान की बमबारी से बचते हुए भुज एयरबेस से ऑपरेशन जारी रखने का काम किया था।

भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया में दिखाई देंगे अजय देवगन
भूषण कुमार ने बताया, 'इस साहस की कहानी को बताने की जरूरत है क्योंकि हम चाहते हैं कि वर्तमान समय और इसके बाद आने वाली पीढ़ी इस बहादुर सैनिक स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक के बारे में जाने, जिन्होंने 1971 की लड़ाई में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस युद्ध के दौरान उन्होंने कई बड़े कदम उठाए।'

फिल्म में 1971 के भारत-पाक युद्ध का जिक्र
इस फिल्म में विजय कार्णिक की भूमिका में अजय देवगन से बेहतर कौन? इस सवाल पर भूषण कुमार ने बताया, 'हम फिलहाल 'दे दे प्यार दे' और तानाजी में उनके साथ काम कर रहे हैं और हमें खुशी है कि वह इस फिल्म में भी हमारे साथ हैं।' स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक ने भी युद्ध के समय के अपने अनुभव को साझा किया।
अभिषेक दुधैया इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं
विजय कार्णिक ने कहा, 'हम एक युद्ध लड़ रहे थे और अगर इनमें से किसी भी महिला की जान चली जाती तो इससे बहुत नुकसान होता। लेकिन मैंने फैसला लिया और ये कारगर साबित हुआ। मैंने उन्हें बताया था कि अगर हमला हुआ तो क्या करना है और उन्होंने बहादुरी से मेरे आदेश का पालन किया।' उन्होंने अजय देवगन के फिल्म में होने पर खुशी व्यक्त की। भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, गिन्नी खानूजा, वजीर सिंह और अभिषेक धुधैया द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications