ऐश्वर्या राय पर विवाद मीम शेयर कर बुरे फंसे विवेक ओबेरॉय, महिला कांग्रेस ने की FIR दर्ज करने की मांग
मुंबई। लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने के बाद अभिनेता विवेक ओबेरॉय की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय पर विवादित मीम शेयर करना उनके लिए बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है। पहले लोगों ने विवेक ओबेरॉय को इस मीम के शेयर करने पर ट्रोल किया , फिर बॉलीवुड सितारों ने इस विवाद को लेकर उन्हें फटकार लगाई।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस विवाद को लेकर विवेक ओबेरॉय को नोटिस भेजा है। अब मुंबई महिला आयोग ने विवेक ओबेरॉय के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। महिला कांग्रेस ने पुलिस को पत्र लिखकर सेक्शन 509 के तहत विवेक ओबेरॉय के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।
आपको बता दें कि विवेक ओबेरॉय ने अपने ट्विटर से एक मीम ट्वीट किया था। मीम में सलमान खान, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन को दिखाकर ऐश्वर्या राय के निजी जीवन पर कटाक्ष किया गया। इस विवादित मीम देखते ही देखते वायरल हो गया और लोग विवेक ओबेरॉय की आलोचना करने लगे।












Click it and Unblock the Notifications