VIDEO: 'फन्ने खां' के लिए ऐश्वर्या से करने को कहा गया ऐसा डांस स्टेप, शरमा के रह गईं

VIDEO:'फन्ने खां' से लिए ऐश्वर्या से करना को कहा गया ऐसा डांस स्टेप, शर्मा के रह गईं

नई दिल्ली। ऐश्वर्या राय की आने वाली फिल्म 'फन्ने खां' का टीजर हाल ही नें जारी किया गया है। फिल्म के टीजर को काफी पसंद भी किया जा रहा है। फिल्म की कहानी म्यूजिक और डांस के इर्द-गिर्द है। फिल्म के सेट से एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें ऐश्वर्या डांस स्टेप ना कर पाने पर हसंती दिख रही है। ये वीडियो ऐश्वर्या राय फैंस नाम से इंस्टा पर बने पेज से शेयर किया गया है। दरअसल, ऐश्वर्या के मेकअप आर्टिस्ट उनको ये डांस स्टेप करने को कह रहे हैं लेकिन वो नहीं कर पा रही हैं औ शर्माते हुए हंस दे रही हैं। वीडियो फिल्म की शूटिंग के आखिरी दिन का बताया गया है।

Aishwarya Rai dance steps in movie Fanney Khan videoAishwarya Rai dance steps in movie Fanney Khan video

फिल्म में ऐश्वर्या इंडियन मडोना के रोल में दिखेंगी। हॉलीवुड के कोरियोग्राफर फ्रेंक गेटसन जूनियर ने फिल्म में ऐश्वर्या को डांस कराया है। "फन्ने खान" में अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय की जोड़ी 19 साल बाद एक बार फिर स्क्रीन पर नजर आएगी। 'फन्ने खां' एक पिता की कहानी है जो अपनी महत्वाकांक्षी सिंगर बेटी का सपना पूरा करना चाहता है। अभिनेता राजकुमार राव फिल्म में ऐश्वर्या के प्रेमी का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे।

Last day of #fanneykhan ❤

A post shared by ashwaryaraifanz (@ashwaryaraifanz) on

अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव की आगामी फिल्म फन्ने खां का टीजर 26 जून को रिलीज हुआ है। यूट्यूब पर जारी किए गए इस टीजर को अब तक 62 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ये फ‍िल्‍म 3 अगस्‍त को स‍िनेमाघरों में र‍िलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+