जियो ने फ्री कॉलिंग पर दिया झटका तो एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने बड़ा फैसला लेते हुए फ्री कॉलिंग की सुविधा को खत्म कर दिया है। जियो की इस घोषणा के बाद उसके यूजर्स अगर आईडिया-वोडाफोन, एयरटेल, बीएसएनएल या किसी अन्य नेटवर्क पर फोन करते हैं तो उन्हें 6 पैसा प्रति मिनट के हिसाब से चार्ज देना होगा। वहीं, जियो के इस ऐलान के बीच एयरटेल यूजर्स के लिए खुशखबरी है। एयरटेल ने घोषणा की है कि वह अपने यूजर्स से इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज (आईयूसी) चार्ज नहीं लेगा।

एयरटेल ने दी अपने यूजर्स को खुशखबरी

एयरटेल ने दी अपने यूजर्स को खुशखबरी

यानी, एयरटेल के यूजर्स को किसी दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर के नंबर पर कॉल लगाने के कोई पैसे पैसे नहीं लिए जाएंगे। इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज यानी आईयूसी की पिछले दो दिनों से चर्चा है। इसकी चर्चा की शुरुआत तब हुई जब 9 अक्टूबर को रिलायंस जियो ने कहा कि अब वह यूजर्स के लिए फ्री कॉलिंग बेनिफिट को खत्म कर रहा है। जियो ने इस घोषणा के बाद दूसरे नेटवर्क्स पर की जाने वाली कॉल्स के लिए 6 पैसे प्रति मिनट की दर से चार्ज करना शुरू कर दिया है।

कंपनी नहीं लेगी आईयूसी चार्ज

6 पैसे प्रति सेकंड लगने वाली आईयूसी सब्सक्राइबर्स को नए रिचार्ज करने के बाद देना होगा। जियो के इस कदम से कंपनी के यूजर्स को बड़ा झटका लगा है। वहीं, एयरटेल, वोडा-आईडिया जैसी कंपनियां इसे बिजनेस में आगे निकलने के मिले एक मौके के रूप में देख रही हैं। जियो के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही एयरटेल ने एक ट्वीट किया।

वोडा-आईडिया ने पहले ही दे दी थी अपने यूजर्स को राहत

वोडा-आईडिया ने पहले ही दे दी थी अपने यूजर्स को राहत

इस ट्वीट में एयरटेल ने कहा, 'कुछ के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग का मतलब कुछ और होता है। लेकिन हमारे लिए वॉइस कॉल्स का मतलब हमेशा से वास्तव में अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स ही रहा है। अभी एयरटेल पर स्विच करें।' इससे इनकार नहीं किया जा सकता है कि एयरटेल अब जियो यूजर्स को अपने नेटवर्क पर स्विच करने के लिए लुभा रहा है। वोडाफोन-आइडिया लिमिटेड ने पहले ही कहा था कि अपने नेटवर्क के बाहर किए गए कॉल के लिए यूजर्स से अलग से बिलिंग कराने का हमारा कोई इरादा नहीं है।

जियो ने फ्री कॉलिंग की सुविधा खत्म कर दी है

जियो ने फ्री कॉलिंग की सुविधा खत्म कर दी है

बता दें कि रिलायंस जियो ने फ्री कॉलिंग की सुविधा खत्म कर दी है। अब जियो यूजर्स से एक कॉल के लिए 6 पैसे लिया करेगी। ये 6 पैसे प्रति मिनट का चार्ज इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज है जो एक कंपनी फोन डायल होने पर लगने वाले रिंग टाइम के बदले दूसरी कंपनी को देती है। जियो ने अब इसी सर्विस को चार्जेज के साथ कर दिया है। कंपनी को आईयूसी चार्ज देना होता है, जो किसी भी दूसरे नेटवर्क पर कॉल या रिंग करने पर लगता है। जियो के नेटवर्क पर कॉल बैक की संख्या में इजाफा हो रहा था और जियो को आईयूसी के रूप में अच्छी कमाई हो रही थी। यही वजह है कि जियो को अपना आईयूसी पैक लाना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+