Airtel ने लॉन्च किया 6 महीने की वैलिडिटी वाला ये धांसू प्लान
नई दिल्ली। एयरटेल ने आज अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नया प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की वैलिडिटी 180 दिन यानी 6 महीने है। एयरटेल के इस प्लान की कीमत 995 रुपये है। इस प्लान में यूजर्स को 180 दिनों की वैलडिटी के साथ 6GB डाटा मिलेगा। हालांकि यूजर्स को 1 महीने में 1GB डाटा ही यूज करने की मंथली लिमिट होगी।

डाटा के साथ मिलेंगे ये भी फायदे
एयरटले के इस नए प्लान में यूजर्स को 6GB डाटा मिलने के साथ ही 180 दिनों तक अनलिमिटेड फ्री लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग भी मिलेगी। साथ ही यूजर्स को हर रोज 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। एयरटेल का ये प्लान मार्केट में जियो के 999 रुपये के प्लान से मुकाबला करेगा।

जियो का 999 रुपये का प्लान
जियो के 999 रुपये के प्लान में भी यूजर्स को 6 महीने की वैलिडिटी मिलती है। लेकिन जहां एयरटेल अपने प्लान में यूजर्स को सिर्फ 6GB डाटा दे रहा है वहीं जियो अपने यूजर्स को 60GB डाटा ऑफर कर रहा है। साथ ही जियो के प्लान में किसी तरह की डेली या मंशली डाटा लिमिट भी नहीं है।

एयरटेल का 98 रुपये का धमाकेदार प्लान
एयरटेल का 98 रुपए का प्लान एयरटेल ने धमाका करते हुए 100 रुपए के भीतर अब तक का सबसे सस्ता प्लान लॉन्च किया है। एयरटेल ने चुपके से अपने प्रीपेड यूजर्स के 98 रुपये का नया प्लान पेश किया है जिसमें यूजर्स को 5GB 3G/4G डाटा मिल रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। एयरटेल का ये प्लान सिर्फ डाटा प्लान है। यानी कि इस प्लान में सिर्फ डाटा ही मिलेगा। किसी तरह की कॉलिंग या एसएमएस सुविधा नहीं मिलेगी। साथ ही ये प्लान एयरटेल के कुछ सलेक्टेड यूजर्स के लिए ही है। इस ऑफर्स को चेक करने के लिए आपको अपने माय एयरटेल एप के माय ऑफर ऑप्शन में जाना होगा।












Click it and Unblock the Notifications