जियो की शिकायत पर एयरटेल को लगा झटका, अब विज्ञापन होगा वापस

रिलायंस जियो की शिकायत पर एयरटेल को झटका लग गया है। अब एयरटेल को वो विज्ञापन नहीं दिखाई देगा जिसमें वो अधिकारिक तौर पर खुद को सबसे तेज नेटवर्क वाली कंपनी बताता है।

मुंबई। रिलायंस जियो की शिकायत पर एयरटेल को झटका लग गया है। अब एयरटेल को वो विज्ञापन नहीं दिखाई देगा जिसमें वो अधिकारिक तौर पर खुद को सबसे तेज नेटवर्क वाली कंपनी बताता है। जियो की शिकायत पर एडवरटाइजिंग स्‍टैंडर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया(एएससीआई) ने यह फैसला सुनाया है। एएससीआई ने अपने आदेश में कहा कि एयरटेल अपने विज्ञापन में परिवर्तन करे या फिर 11 अप्रैल तक उसे वापस ले।

जियो की शिकायत पर एयरटेल को लगा झटका, अब विज्ञापन होगा वापस

जियो ने एएससीआई से की गई शिकायत में कहा कि एयरटेल को आधिकारिक तौर पर सबसे तेज बताने वाला विज्ञापन गलत और भ्रामक है। जियो ने यहां तक आरोप लगाया कि एयरटेल ने ब्रॉडबैंड स्पीड टेस्टर ऊकला के साथ मिलीभगत कर यह साबित किया था। एएससीआई ने जियो के पक्ष में फैसला सुनाया। एएससीआई की फास्ट ट्रैक शिकायत कमेटी ने विज्ञापन को भ्रामक माना है।

एएससीआई ने अपने आदेश में कहा है कि एफटीसीसी ने ट्राई की वेबसाइट की मदद से एयरटेल और जियो के कवरेज को देखा और उसका अध्‍ययन किया। इसमें पता चला कि एयरटेल और जियो 4जी के ग्राहकों के भौगोलिक फैलाव में काफी गैप है जिससे दोनों के बीच होने वाली तुलना पर असर पड़ सकता है। इस आंकड़े के आधार पर यह फैसला किया गया कि एयरटेल के विज्ञापन में किया जा रहा दावा सही नहीं है और तुलना के लिए जानबूझकर ऐसा आधार चुना गया है जिससे विज्ञापन देने वाली टेलिकॉम कंपनी को फायदा मिल सके।

जियो ने ऊकला पर भी आरोप लगाया था कि वह पैसे लेकर इस तरह के सर्टिफिकेट जारी करती है और इस तरह का सर्टिफिकेट जारी करने के लिए ऊकला ने जियो से भी संपर्क किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+