विमान में इंटरनेट के इस्तेमाल के लिए देना होगा ये चार्ज
नई दिल्लीः हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब आप जल्द ही हवाई सफर के दौरान इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस सुविधा का लाभ उठाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त कर देना होगा। हवाई सफर के दौरान इंटरनेट का लाभ उठाने वाले यात्रियों को किराये का कम से कम 30 फीसदी वाई-फाई के इस्तेमाल के लिए देना होगा।

हवाई सफर के दौरान वॉइस और डेटा कनेक्टिविटी के लिए ट्राई से अनुमति मिलने के बाद एयरलाइंस अब यात्रियों को सफर के दौरान डाटा की सुविधा मुहैया कराने पर गौर कर रही हैं। यात्रियों को इंटरनेट देने के बारे में अधिकारियों का कहना है कि वाई-फाई का चार्ज इंटरनैशनल स्टैंडर्ड के मुताबिक चार्ज किया जाएगा।
अधिकारियों के मुताबिक यात्रियों से 30 मिनट से लेकर एक घंटे के लिए 500 से 1000 रुपये तक का चार्ज देना पड़ सकता है। वहीं, एयरलाइंस को सर्विस प्रवाइडर्स जैसे इनमारसैट और अन्यों को उड़ान के दौरान वाई-फाई सुविधा मुहैया कराने के लिए बड़ी रकम चुकानी होगी।
फिलहाल ये सुविधा इंटरनेशनल रूट्स के यात्रियों पर लगेगी, डोमेस्टिक फ्लाइट्स में अभी ये मुश्किल होगी, क्योंकि छोटे डोमेस्टिक रूटस पर अडवांस बुकिंग किराया 1,200 से लेकर 2,500 तक होता है। इस कारण से वाई-फाई का चार्ज 500 से 1000 रुपए देना मुश्किल होगा।
एक प्राइवेट एयरलाइन के अधिकारी ने बताया, 'हम घरेलू विमान में इस तरह की सुविधा मुहैया कराने की संभावनाओं पर गौर कर रहे हैं। कोई भी फैसला लेने से पहले खर्च और डिमांड पर गौर करना होगा।'












Click it and Unblock the Notifications