दिसंबर तक एयरलाइंस के आ सकते हैं 'अच्छे दिन', 85 प्रतिशत यात्री क्षमता से हो रहा फायदा

नई दिल्ली, 21 सितंबर: एयरलाइंस और एविएशन इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों के अनुसार पिछले हफ्ते नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से 85 फीसदी यात्री क्षमता को घरेलू स्तर पर संचालित करने की अनुमति देने के बाद से हवाई यात्रा की मांग बढ़ गई है। एयरलाइंस को उम्मीद है कि इस साल के अंत तक हवाई यातायात कोरोना महामारी से पहले वाले लेवल पर वापस आ जाएगा, क्योंकि किराया सीमा हटा दी गई है और साथ ही यात्री भी ज्यादा उड़ान भरने लगे हैं।

airport

एयरलाइंस कंपनी को उम्मीदें

मार्केट शेयर के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि हमें उम्मीद है कि दिसंबर 2021 तक घरेलू हवाई यात्रा महामारी से पहले के स्तर तक पहुंच जाएगी। विशेषज्ञों ने कहा कि कनाडा और अमेरिका द्वारा भारतीयों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील देने के साथ, अंतरराष्ट्रीय बाजार धीरे-धीरे खुल रहा है और वह भी यात्रियों की संख्या में इजाफा करेगा। इंडिगो के प्रवक्ता ने इसी के साथ सरकार से ज्यादा से ज्यादा देशों में कम यात्रा प्रतिबंधों के साथ अधिक उड़ानों की अनुमति देने का आग्रह किया है।

फ्लाइट बुकिंग में हो रहा इजाफा

इधर, बर्ड ग्रुप के कार्यकारी निदेशक गौरव भाटिया ने कहा कि यात्री क्षमता में बढ़ोतरी होने से एयरलाइंस को अधिक उड़ानें संचालित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम सितंबर 2021 के अंत तक एयरलाइंस की बुकिंग में 25% से अधिक की वृद्धि का अनुमान लगाते हैं। जो सिर्फ ऊपर की ओर बढ़ेगी। हमारे डेटा के अनुसार, नई गाइडलाइन के आने से पहले ही बुकिंग बढ़ रही थी।

85 फीसदी यात्री क्षमता से खुश इंडस्ट्री

वहीं इंडिगो सरकार के 85% क्षमता के साथ एयरलाइनों को संचालित करने की अनुमति देने के फैसले से खुश नजर आ रहा है। कंपनी ने बताया कि मांग निश्चित रूप से बढ़ी है और हम आगामी त्योहारी सीजन में इसके और मजबूत होने की उम्मीद कर रहे हैं। इसी के साथ रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में यात्री वृद्धि में तेजी आई है और व्यापार यात्रा भी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। क्रिसिल के अनुसार घरेलू क्षेत्र में हवाई यातायात मार्च 2022 से पहले कोरोना महामारी के पहले वाले स्तर पर वापस नहीं आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+