एयरसेल-मैक्सिस केस में चिदंबरम और बेटे कार्ति को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर छूट बढ़ाई
ई दिल्ली। एयरसेल-मैक्सिस केस में पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम और कार्ति चिदंबरम को पटियाला हाउस कोर्ट से राहत मिल गई है। पटियाला हाउस कोर्ट ने इस केस की अगली सुनवाई 11 जनवरी तक के लिए टाल दी है। साथ ही पी चिदंबरम और कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी पर अंतरिम छूट 11 जनवरी तक बढ़ा दी है। इस मामले में दोनों के खिलाफ सीबीआई और ईडी ने मामला दर्ज किया है।

इसके पहले की सुनवाई के दौरान, जांच एजेंसियों ने आरोप लगाया था कि पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम एयरसेल-मैक्सिस भ्रष्टाचार मामले में जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं, इन आरोपों को दोनों ने खारिज कर दिया था। जबकि इनके वकील ने कहा था कि हिरासत में लेकर पूछताछ करने की कोई जरूरत नहीं है।
पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीबीआई और ईडी ने कहा था कि चिदंबरम और कार्ति को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जरूरत है क्योंकि वे सवालों के सीधे सीधे जवाब नहीं दे रहे हैं और जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। फिलहाल, कोर्ट ने दोनों की गिरफ्तारी पर 11 जनवरी तक रोक लगा दी है।












Click it and Unblock the Notifications