एयर मार्शल विवेक राम चौधरी नए पश्चिमी वायु कमान प्रमुख नियुक्त किए गए
नई दिल्ली। एयर मार्शल विवेक राम चौधरी को पश्चिमी वायु कमान का प्रमुख नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को उनकी नियुक्ति की जानकारी दी गई है। वह एक अगस्त को अपना पदभार ग्रहण करेंगे। एयर मार्शल विवेक राम चौधरी 29 दिसंबर 1982 में फाइटर पायलट के तौर पर भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ब्रांच से जुड़े थे। विवेक राम चौधरी क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर हैं।

एयर मार्शल विवेक राम चौधरी ऐसे समय पर वेस्टर्न कमांड की कमान संभाल रहे हैं। जब देश को राफेल की पहली खेप मिलने जा रही है। भारतीय वायु सेना को पांच राफेल जेट इस महीने 29 तारीख को तक मिल जाएंगे। भारतीय वायु सेना की ओर से हाल ही में एक बयान जारी कर बताया गया है कि राफेल जेट की पहली खेप इसी महीने यानी जुलाई में आ जाएगी। फ्रांस से खरीदे गए राफेल विमानों की पहली 29 जुलाई को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन लैंड करेगी। इसके बाद 20 अगस्त को औपचारिक रूप से राफेल भारतीय वायुसेना में शामिल हो जाएगा।
वायुसेना की ओर से कहा गया है कि एयरक्रू और ग्राउंड क्रू ने विमान पर व्यापक प्रशिक्षण प्राप्त किया है। राफेल के आने के बाद प्रयास जल्द से जल्द इसे ऑपरेशन में शामिल किया जाएगा। फ्रांस से भारत ने 36 राफेल जेट खरीदे हैं।भारत ने सितंबर, 2016 में फ्रांस के साथ 36 राफेल लड़ाकू विमानों की डील की थी। यह डील तकरीबन 59 हजार करोड़ रुपये की थी। अब इसकी पहली खेप भारत को मिल जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications