Air India का ट्विटर हैंडल हैक, हैकर ने लिखा-सभी उड़ानों को रद्द किया गया

नई दिल्ली। एयर इंडिया के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल कोहैक कर लिया गया है। यह घटना गुरुवार आधी रात को हुई, जब ट्विटर पर ट्वीट करके कहा गया कि एयर इंडिया के सभी विमानों को रद्द कर दिया गया है। एयर इंडिया के ट्विटर हैंडल पर यह साइबर हमला काफी गंभीर माना जा रहा है। ट्वीट करके लिखा गया कि लास्ट मिनट जरूरी सूचना, हमारी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है, अब से हम टर्किश एयरलाइंस के साथ उड़ान भरेंगे।

air india

एयर इंडिया के ट्विटर हैंडल को किसी अय्यलदिज टिम नाम के ग्रुप ने हैंक किया है, ग्रुप ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि हम टर्किश क्रिप्टन ऑर्मी हैं। इस ट्वीट के बाद ट्विटर ने एयर इंडिया के ट्विटर हैंडल से वेरीफाइड मार्क को हटा दिया, साथ ही हैंडल का नाम बदल दिया गया। हैक्स ने एयर इंडिया के हैंडल का नाम भी बदल दिया है। अभी तक इस घटना के बारे एयर इंडिया की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

अय्यलदिज टिम नाम के गुट ने टर्की भाषा में ट्वीट करके लिखा है कि आपका ट्विटर हैंडल टर्किश साइबर आर्मी अय्यलदिज टिम ने हैक कर लिया है, आपकी अहम जानकारियों और डेटा को कब्जे में ले लिया गया है। आपको बता दें कि ऐसी घटना के बाद ट्विटर यूजर के दस्तावेज की फिर से जानकारी मांगता है और इसके बाद उसे फिर से रिस्टोर करता है, ताकि ट्विटर हैंडल सही व्यक्ति के हाथ में फिर से पहुंचे।

इसे भी पढ़ें- ब्रिटेन से 23 रूसी राजनयिक निष्कासित, पूर्व जासूस पर हमले का आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+