रूस से बढ़ते तनाव के बीच एयर इंडिया का विशेष विमान यूक्रेन रवाना, नागरिकों की होगी स्वदेश वापसी

नई दिल्ली, 22 फरवरी। रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए भारत ने यूक्रेन से अपने नागरिकों को बाहर निकालने की मुहिम को तेज कर दिया है। इसी मुहिम के तहत एयर इंडिया का विशेष विमान यूक्रेन के बोरिस्पिल से भारतीय छात्रों, नागरिकों को वापस लेकर आएगा। एयर इंडिया के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया का पहला विशेष विमान एआई-1946 आज यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को भारत लेकर आएगा। फिलहाल एयर इंडिया तीन विमानों का यूक्रेन और भारत के बीच संचालन कर रहा है। सोमवार को ही एयर इंडिया का यह विशेष विमान यूक्रेन के लिए रवाना हुआ था। एयर इंडिया ने पहले ही इस बात का ऐलान किया था कि भारत के नागरिकों को लाने के लिए तीन विमानों का संचालन यूक्रेन-भारत के बीच किया जाएगा, जिसमे भारतीय छात्रों व नागरिकों को यूक्रेन में बढ़ते संकट के बीच स्वदेश वापस लाया जाएगा। यूक्रेन में भारत के दूतावास की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है कि यूक्रेन-रूस के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अतिरिक्त विमानों का इंतजाम किया गया है। कीव से चार विमान दिल्ली के लिए 25, 27 फरवरी और 6 मार्च को उड़ान भरेंगे।

Recommended Video

    Russia-Ukraine Conflict: MEA ने जारी की नई एडवाइजरी, यूक्रेन से फौरन निकलें भारतीय | वनइंडिया हिंदी
    air india

    इससे पहले एयर इंडिया ने बयान जारी करके कहा था कि तीन विमान 22 फरवरी, 24 फरवरी, 26 के बीच यूक्रेन से भारत के लिए उड़ान भरेंगे। एयर इंडिया का विशेष विमान जिसकी कुल क्षमता 200 है उसने दिल्ली से उड़न भरी है और वह आज नागरिको को लेकर वापस भारत आएगा। बोइंग बी-787 को दिल्ली एयरपोर्ट से यूक्रेन के बोरिस्पिल के लिए रवाना किया गया है। बत दें कि रूस और यूक्रेन के बीच तनाव को लेकर भारत ने आज यूएन सिक्योरिटी काउंसिल में चिंता जाहिर की और सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की।

    यूएनएससी में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच सीमा पर बढ़ता तनाव गहरी चिंता का विषय है। सभी पक्षों को संयम से काम करने की जरूरत है। समस्या का समाधन कूटनीतिक रास्ते से बातचीत के जरिए निकाला जा सकता है। त्रिमूर्ति ने कहा कि भारत के 20 हजार छात्र और नागरिक यूक्रेन में हैं, वह सीमावर्ती इलाकों में भी हैं और उनकी सुरक्षा हमारे लिए प्राथमिकता है। बता दें कि रूस ने यूक्रेन को तीन हिस्सों में बांट दिया है और दो क्षेत्र को अलग देश की मान्यता दे दी है। इसके बाद से इलाके में तनाव काफी बढ़ गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+