इमरजेंसी लैंडिंगः बाल-बाल बचे मंत्री साहब....कभी भी फट सकता था विमान!
नई
दिल्ली। शिकागो से दिल्ली की ओर आ रहे एयर इंडिया विमान के इंजन में गड़बड़ी के चलते आपातकाल लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि विमान के टंकी में कुछ गड़बड़ी थी। जानकारी के मुताबित टंकी में क्रेक आया था। जिसकी वजह से विमान कभी भी क्रैश हो सकता था। गनिमत तो यह रही कि पायलट की सूझबूझ के कारण विमान को टोरंटो पर आपातकाल लैंडिंग के तौर पर उतार दिया गया। आपको बता दें कि इसी विमान में नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जीएम सिद्देश्वर भी थे। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
विमान
में कुल मिलाकर 342 यात्री थे। इस दुविधा के चलते इन सभी यात्रियों की जान पर बन आई थी। समय रहते अगर समझदारी दिखाते हुए विमान की लैंडिंग नहीं कराई होती तो शायद सभी यात्रियों की मौत भी हो सकती थी। कई जानकारों का मानना है कि ऐसी स्थिति में विमान को सुरक्षित उतार लेना किसी करिश्मे से कम नहीं माना जाना चाहिए। इसके बाद अब इंजीनियर बोइंग 777 के इंजन की जांच में लगे हैं। जांच से संतुष्ट हो जाने के बाद ही यात्रियों को उनके स्थान पर पहुंचाया जाएगा।











Click it and Unblock the Notifications