ड्यूटी पर एल्कोहल टेस्ट में फेल हुए पायलट को एअर इंडिया ने दी बड़ी जिम्मेदारी
नई दिल्ली। एअर इंडिया के सीनियर पायलट कैप्टन अरविंद कठपालिया को नॉर्दर्न रीजन का क्षेत्रीय निदेशक नियुक्त किया है। अरविंद कठपालिया 1 मई से उत्तरी क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि, नवंबर 2018 में ड्यूटी के दौरान एल्कोहल टेस्ट में फेल होने वाले कैप्टन अरविंद कठपालिया को एअर इंडिया ने निलंबित कर दिया था। अब निलंबित पायलट को क्षेत्रीय निदेशक बनाए जाने पर पायलटों ने आपत्ति जताई है।

एअर इंडिया के मुख्यालय से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि नॉर्दर्न रीजन के क्षेत्रीय निदेशक पंकज कुमार के सेवानिवृत्त होने की वजह से कठपालिया उनकी जगह लेंगे। पंकज कुमार 30 अप्रैल, 2019 को सेवानिवृत्त हो गए। नए निदेशक एक मई से कार्यभार ग्रहण करेंगे। पायलट यूनियन इंडियन कॉमर्शल पायलट्स एसोसिएशन (आईसीपीए) ने एयर इंडिया के इस फैसले की कड़ी निंदा की है।
Air India Limited: Capt. Arvind Kathpalia to take over the charge of the post of Regional Director (Northern Region) from 1st May, 2019. pic.twitter.com/2tg27vLvu1
— ANI (@ANI) April 30, 2019
आईसीपीए ने आरोप लगाया कि, एक भ्रष्ट अधिकारी को पदोन्नति देने के लिए शीर्ष अधिकारियों की अनदेखी की जा रही है। उन्हें नॉर्दर्न रीजन का कार्यभार दिया जा रहा है, जहां वह उन लोगों को धमकाने का काम करेंगे। जिन्होंने उनके खिलाफ पुलिस जांच में बयान दिया था। एयर इंडिया पायलटों के संघ ने यह भी कहा कि यह साबित करता है कि जो लोग मजबूत राजनीतिक संबंध कोई भी अपराध से बच सकते हैं।
लोकसभा चुनाव से संबंधित विस्तृत कवरेज पढ़ने के लिए क्लिक करें
आईसीपीए ने कहा कि, ऐसा व्यक्ति जिसने कानून को तोड़ा है और जिसके खिलाफ आरोप पत्र लंबित है, वह अन्य कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई नहीं कर सकता। कंपनी के फैसले की आईपीसीए कड़ी निंदा करता है और हम इसका विरोध करेंगे।
गौरतलब है कि पिछले साल 11 नवंबर में एअर इंडिया के सीनियर पायलट कैप्टन अरविंद कठपालिया एअर इंडिया की नई दिल्ली-लंदन उड़ान भरने से पहले हुए प्री एल्कोहल टेस्ट में फेल हो गए थे। जिसके बाद डीजीसीए ने कठपालिया का लाइसेंस तीन साल के लिए निलंबित कर दिया था। यहीं उन्हें डीजीसीए ने परिचालन निदेशक के पद से भी हटा दिया था।












Click it and Unblock the Notifications