अमेरिकी यूनिवर्सिटी पर जांच की वजह से एयर इंडिया ने छात्रों को नहीं दी मंजूरी!

हैदराबाद। एयर इंडिया ने अपने कर्मचारियों से कहा कि वे 19 छात्रों को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट पर बैठने ना दें। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि इन छात्रों ने सैन फ्रांसिस्को आधारित जिन दो यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लिया है, वो अमेरिकी सरकार की जांच के घेरे में हैं।

airindia-san-francisco-flight-students

एयर इंडिया ऑफिसर की ओर से बताया गया है कि हमने पहले देखा है कि इन इंस्‍टीट्यूट्स में जिन स्‍टूडेंट्स ने एडमिशन लिया, उन्हें अमेरिका पहुंचने के साथ ही वापस रवाना कर दिया गया।

स्‍टूडेंट्स को शर्मिंदगी से बचाने और उनके पैसे को सुरक्षित रखने के लिए हमने उन्हें फ्लाइट में चढ़ने से रोका गया। उन्होंने कहा कि एयरलाइन इन छात्रों को टिकट के पूरे पैसे लौटा रही है।

एक बयान में एअर इंडिया ने कहा कि 19 दिसंबर को उन्हें अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा संरक्षण एजेंसी से सूचना मिली थी कि ये दोनों विश्वविद्यालय जांच के घेरे में हैं। ऐसे में जो स्‍टूडेंट्स सैन फ्रांसिस्को पहुंचे हैं, उन्हें अमेरिका में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी गई और उनको वापस भेज दिया गया।

एअर इंडिया के बयान में कहा गया है कि अब तक ऐसे 14 स्‍टूडेंट्स को भारत वापस भेजा गया है, जो एअर इंडिया की उड़ान से सैन फांसिस्को पहुंचे थे।

वे एक तरफ का टिकट लेकर अमेरिका जाते हैं और वापस भेजे जाने की स्थिति में उन्हें टिकट पर भारी रकम खर्च करनी पड़ती है। कई बार वापस आने वाली फ्लाइट में सीट नहीं होती।

अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने कहा है कि वे इस घटनाक्रम को लेकर जानकारी एकत्र करने का प्रयास कर रहे हैं। दूतवास की ओर से कहा गया है कि जैसे ही इस संदर्भ में नई जानकारी आती है। हम आपको इससे तत्काल अवगत कराएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+