Air India प्लेन क्रैश की जांच टीम में पायलट कैप्टन आरएस संधू को किया गया शामिल, जानिए कौन हैं ये?
Ahmedabad Air India plane crash: 12 जून 2025 को गुजरात के अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ़ के तुरंत बाद क्रैश हो गई। जिसमें 260 लोगों की जान चली गई। टेक ऑफ के चंद मिनट बाद यात्रियों से भरी फ्लाइट क्यों अचानक क्यों क्रैश हो गई? इसकी लंबी जांच के बावजूद अभी भी इस पर सस्पेंस बना हुआ है। जांच टीम ने जो शुरूआती रिपोर्ट बनाई उसमें किए गए दावों पर एक्सपर्ट ने आपत्ति जताई है।
वहीं अब विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने अनुभवी पायलट और एयर इंडिया के संचालन के पूर्व निदेशक कैप्टन को एक डोमेन विशेषज्ञ के रूप में शामिल किया है। आइए जानते हैं कौन हैं कैप्टन पायलट आर.एस. संधू? जो इस दुखद हादसे की जांच की टीम में डोमेन विशेषज्ञ के तौर पर नियुक्त किए गए हैं?

कौन हैं पायलट आर.एस. संधू?
कैप्टन संधू वर्तमान में एविएशन कंसल्टेंसी फर्म एवियाज़ियोन के संस्थापक हैं और उन्होंने टाटा समूह की एयरलाइनों के लिए एकीकरण टीम का नेतृत्व भी किया है। लगभग चार दशकों तक एयर इंडिया में सेवा देने वाले अनुभवी पायलट कैप्टन संधू, बोइंग 787-8 बेड़े के लिए नामित परीक्षक भी थे और उन्होंने 2013 में दुर्घटनाग्रस्त विमान VT-ANB को व्यक्तिगत रूप से प्राप्त किया था।
जांच रिपोर्ट का पायलट एसोसिएशन ने किया था विरोध
गौरतलब है कि 12 जुलाई को, AAIB ने इस घटना पर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की,लेकिन रिपोर्ट में पायलट की बातचीत को आधार बनाकर इस दुर्घटना के लिए पायलट द्वारा फ्यूल स्विच बंद करने का जो दावा किया उसका पायलट ऐसोसिएशन ने विरोध किया और आरोप लगाया कि इस जांच टीम में कोई भी पायलट नहीं है।
AAIB से जांच में पायलट के शामिल की गई थी मांग प्रतिनिधि
एयरलाइन पायलट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ALPA इंडिया) ने AAIB से बार-बार जांच में पायलट प्रतिनिधियों को शामिल करने का आह्वान किया है। एचटी में सूत्रों के हवाले से आई रिपोर्ट के अनुसार AAIB ने संधू से जांच दल में डोमेन विशेषज्ञ के रूप में शामिल होने का अनुरोध किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
जांच टीम में कौन-कौन हैं सदस्य?
AAIB की जांच टीम का नेतृत्व 56 वर्षीय संजय कुमार सिंह कर रहे हैं और इसमें पांच सदस्य शामिल हैं। AAIB के अनुसार, पायलटों, इंजीनियरों, विमानन चिकित्सा विशेषज्ञों, विमानन मनोवैज्ञानिकों और उड़ान रिकॉर्डर विश्लेषकों सहित कई विषयों के अनुभवी प्रोफेशनल, जांच में सहायता करने वाले विशेषज्ञ समूह का हिस्सा हैं।
जांच रिपोर्ट में क्या किए गए हैं दावे?
एयर इंडिया की दुर्घटना की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में AAIB ने पाया कि टेकऑफ़ के कुछ सेकंड के भीतर दोनों इंजनों के ईंधन स्विच बंद कर दिए गए थे। रिपोर्ट में उल्लिखित कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग के अनुसार, फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर को कैप्टन सुमीत सभरवाल से यह पूछते हुए सुना गया कि उन्होंने फ्यूल क्यों बंद किया। AAIB की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे पायलट ने जवाब दिया कि उन्होंने ऐसा नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications