AIR INDIA: दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को फ्लाइट डायवर्जन से प्रभावित यात्रियों के टिकट का पूरा पैसा किया जाएगा वापस
AIR INDIA दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को फ्लाइट में रूस में फंसे सभी यात्रियों के टिकट का पैसा करेगी वापस

दिल्ली से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के लिए Air India AI173 फ्लाइट ने उड़ान भरी थी, लेकिन रास्ते में तकनीकी खराबी आने की वजह से उसे बीच में डायवर्ट करना पड़ा था। इसके बाद उसकी रूस के मागदान बंदरगाह शहर में इमरजेंसी लैंडिंग मंगलवार को करवाई गई थी।
इस विमान में 216 यात्री और 16 चालक दल सवार थे। रूस में फंसे यात्रियों को पूरे 24 घंटे काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा । वहीं अब एयर इंडिया ने ऐलान किया है कि इस फ्लाइट में फंसे सभी यात्रियों का पूरा किराया एयर इंडिया रिफंड करेगी।
घंटों भूखे-प्यासे रहकर यात्रियों ने काटा समय
बता दें इमरजेंसी लैंडिंग के बाद रूस के मगदान के एक फ्लैट में इन यात्रियों को 24 घंटे से अधिक गुजरना पड़ा। एक ही कमरे में 20-20 यात्रियों के रुकने का इंतजाम किया गया था। रूस में फंसे यात्रियों को वहां से निकालने के लिए एयर इंडिया ने बुधवार को अपना मुंबई से फ्लाइट खाना पीना समेत अन्य जरूरी सामग्रियां लेकर भेजा था जो आज गुरुवार की सुबह तड़के मागदान पहुंची इसके बाद ये ही फ्लाइट रूस में फंसे यात्रियों को सेंन फ्रांसिस्को को पहुंचाया।
एयर इंडिया के अधिकारी ने मांगी माफी, बोले- रिफंड होगा पूरा पैसा
एयर इंडिया के Chief Customer Experience और Ground Handling Officer राजेश डोगरा ने बताया कि दिल्ली से निकलने के 56 घंटे बाद यात्री अपने गंतव्य पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी एयरलाइन्स इन यात्रियों का किराया पूरी तरह से वापस कर देंगी इसके अलावा एयर इंडिया पर भविष्य की यात्रा के लिए एक वाउचर प्रदान करेगी।एयर इंडिया के अधिकारी ने यात्रियों को हुई इस परेशानी पर अफसोस व्यक्त करते हुए इस यात्रा में परेशान हुए यात्रियों से माफी मांगी।
जानें पूरा मामला
बता दें एयर इंडिया की 173 फ्लाइट का 6 जून ने 216 यात्री और 16 चालक दल सवार के साथ उड़ान भरी थी बोइंग 777-200LR विमान के इंजनों में हुई गड़बड़ी के बाद रूस के मगदान शहर की ओर मोड़ दिया गया और वहां इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी। जिसके बाद एयरलाइन ने बुधवार को मुंबई से मागदान के लिए एक फेरी फ्लाइट भेजी, जिसमें वहां से फंसे यात्रियों और चालक दल को सैन फ्रांसिस्को ले जाया गया और ये फ्लाइट 8 जून को 12.07 बजे पहुंची।












Click it and Unblock the Notifications