छात्रों के लिए एयरइंडिया का खास ऑफर, मात्र 3500 रू. में करें हवाई सफर

नयी दिल्ली। सरकारी विमान कंपनी एयरइंडिया ने छात्रों के लिए बेहतरीन ऑफर निकाला है। छात्रों को हवाई सफर का ऑफर देते हुए एयर इंडिया ने खास स्कीम लांच की है। इस ऑफर के मुताबिक अब छात्रों के लिए एयरइंडिया के घरेलू उड़ानों के टिकट 3500 रुपए से शुरू होंगे। अब ट्रेन का टिकट नहीं हुआ कंफर्म तो रेलवे कराएगी हवाई सफर

 air india

एयर इंडिया के इस खास ऑफर के तहत मिान्यता प्राप्त संस्थान के छात्रों को 1000 किमी तक के सफर के लिए मात्र 3500 रुपए किराए के तौर पर चुकाने होंगे, जिसमें हर तरह के टैक्स भी शामिल हैं। वहीं 1000 किमी से ज्‍यादा लंबे सफर के लिए उन्हें मात्र 5500 रुपए चुकाना होगा, जिसमें भी सभी तरह के टैक्स शामिल है। एयर इंडिया के कमांडर अब यात्रियों से कहेंगे जय हिंद

एयर इंडिया के मुताबिक विभिन्‍न शैक्षिक कारणों, स्‍कूल या कॉलेज ज्‍वाइन करने, एंट्रेंस एग्‍जाम देने के लिए सफर करने वाले छात्रों को इस स्‍पेशल ऑफर के तहत फायदा मिलेगा। ये ऑफर लिमिट वक्त के लिए होगी। इस ऑफर के तहत टिकटों की बुकिंग बुधवार से शुरू हो चुकी है जो 31 जुलाई तक चलेगी। इस टिकट के तहत बुक की गई टिकटों पर 1 जुलाई से 31 अगस्‍त के बीच सफर किया जा सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+