ढकोसला साबित हो रहा हवाई उड़ान के कम किराए का दावा

बेंगलोर। आए दिन त्योहारों के सीजन में अकसर देखा जाता है कि कई हवाई जहाज यात्रा कराने वाली कम्पनियां महज बहुत कम किराए पर ही यहां से वहां ले जाने का दावा करती हैं। दीवाली अभी दूर है लेकिन अभी से ही कई कम्पनियों ने यह दावा करना शुरू कर दिया है कि यहां से वहां औऱ वहां से यहां जाने के लिए आपको सौ रुपए देने होंगे, कई कम्पनियां यह प्रचारित करती नहीं थक रही हैं कि केवल दो हजार में ही आपको दिल्ली तक का सफर का दिया जाएगा। दरअसल, सच्चाई इससे काफी परे है।

air-India

इस तरह के ऑफरों को देखने के बाद कम्पनियोंक वेबसाइट पर टिकट बुक करने के लिए जाने पर पता चलता है कि आपसे किराया तो लिया गया साथ ही मौटा टैक्स भी काटा गया। जहां दो हजार में किराया लेने की बात कही जा रही है वहीं पर दस हजार से कम का टिकट नहीं है।

कई लोगों का मन इससे विचलित हो रहा है। दूसरी ओर इन ऑफर को देखते हुए आम मध्य वर्ग भी विचलित हो रहा है। कई जानकार बता रहे हैं कि कम्पनियां इस तरह के ऑफर अपनी ब्रांडिंग करने के लिए देती हैं। हालाकि टिकट में छूट बहुत कम ही मिल पाती है।

यह है सच्चाई

उदाहरण के तौर पर समझे तो सरकारी एयरलाइन एयर इंडिया को लिया जा सकता है। एयर इंडिया ने सौ रुपए में ही हवाई यात्रा कराने का दावा किया है। जबकि लोगों को इससे ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ रहा है। इसके पीछे की सच्चाई यह है कि एयर इंडिया टिकट तो आपको सौ रुपए दे देगी लेकिन बाकी का टैक्स अलग से देना होगा। बस फर्क इतना है कि इस बार टिकट के साथ टैक्स नहीं होगा बल्कि अलग से देना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+