'गलतियां हमें परिभाषित नहीं करतीं बल्कि...', महिला पर पेशाब करने वाली यात्री का WhatsApp Status वायरल

एयर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री ने महिला पर पेशाब कर दिया। उसका Whatsapp status वायरल हो रहा है।

WhatsApp

महीनेभर पहले एयर इंडिया की फ्लाइट में एक शर्मसार कर देने वाली घटना घटी, जहां न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में एक यात्री ने महिला सहयात्री पर ही पेशाब कर दिया। घटना के वक्त वो पूरी तरह से नशे में धुत था। आरोपी की पहचान मुंबई निवासी शंकर मिश्रा के तौर पर हुई है। वो अमेरिका की एक बड़ी फाइनेंस कंपनी में सीनियर पोस्ट पर है। अब उसके व्हाट्सएप स्टेटस का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा।

इस घटना में आरोपी की पहचान उजागार होते ही दिल्ली पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी। इस बीच उसके व्हाट्सएप का स्टेटस भी सामने आया है,जिसमें उसने लिखा- Mistakes don't define us, Mistakes refine us यानी गलतियां हमें परिभाषित नहीं करतीं, बल्कि गलतियां हमें सुधारती हैं। फिलहाल अभी वो फरार है। दिल्ली पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही है।

डीजीसीए की सख्ती के बाद मामला दर्ज
आपको बता दें कि ये घटना 26 नवंबर 2022 की है। उस दौरान न्यूयॉर्क से आने वाली फ्लाइट में आरोपी ने 77 साल की बुजुर्ग पर पेशाब कर दिया था। शुरू में एयरलाइन्स ने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। फिर दिसंबर की शुरुआत में भी इसी तरह की घटना हुई, जिस पर डीजीसीए सख्त हो गया और एयरलाइन्स को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। इसके बाद इस मामले में एफआईआर हुई। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 354, 509 और 510 समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

रिश्तेदारों से हो रही पूछताछ
वहीं दूसरी ओर दिल्ली पुलिस की टीम मुंबई पहुंच गई है। वहां पर आरोपी की तलाश की जा रही है। उसके कुछ रिश्तेदारों से भी पूछताछ हो रही। वहीं इस मामले में एयर इंडिया के कर्मचारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। डीजीसीए ने उनको नोटिस जारी कर पूछा है कि आखिर उन पर कार्रवाई क्यों ना की जाए, क्योंकि इस घटना में उनका व्यवहार गैरपेशेवर था।

Recommended Video

    Twitter News: ट्विटर यूजर्स को लगा बड़ा झटका, 20 करोड़ का Data हुआ Leak | वनइंडिया हिंदी | *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+