मलेशियाई विमान हमले के बाद यूक्रेन से नहीं गुजरेंगे एयर इंडिया के विमान

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक उड्डयन विनियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशक ने एयर इंडिया और जेट एयरवेज को निर्देश दिया है कि वे यूरोप और उत्तर अमेरिका के लिए जाने के दौरान यूक्रेन के हवाई क्षेत्र से गुजरने से बचें। एयर इंडिया के एक अधिकारी के मुताबिक एयर इंडिया यूक्रेन जैसे संघर्ष क्षेत्र के हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल से बचने के लिए किसी अंतरराष्ट्रीय हिदायत का पालन करेगा।
गौरतलब है कि रूस की सीमा के पास पूर्वी यूक्रेन के हवाई क्षेत्र में एक मलेशियाई विमान को मार गिराए जाने के बाद उसमें सवार सभी 295 लोग मारे गए। मलेशियाई एयरलाइंस बोइंग 777 एमर्स्टडम से कुआलंपुर जा रहा था जिसमें 280 यात्री और चालक दल के 15 सदस्य थे।












Click it and Unblock the Notifications