VIPs की वजह से 7 घंटे देर से उड़ा एयर इंडिया का विमान
भोपाल। माननीयों के चक्कर में देश की सरकारी विमान कंपनी एयर इंडिया के प्लेन को सात घंटे तक इंतजार करना पड़ा। यह आप सिर्फ भारत जैसे देश में ही सुन सकते हैं। दरअसल एयर इंडिया के विमान में जो जिसे दिल्ली से उड़ान भरना था लेकिन उसे शुक्रवार को कथित रूप से मध्य प्रदेश के एक मंत्री और दो जज के चक्कर में सात घंटे विलंब से उड़ान भरने की अनुमति मिली।

एयर इंडिया ने कथित रूप से अपने पायलट को उस प्लेन जोकि 7.30 पर टेक ऑफ करनी थी को उड़ाने को कहा गया जोकि भोपाल जाने वाली थी। बताया जा रहा है कि इस पायलट को भुवनेश्वर की फ्लाइट को चलाना था। जानकारी के मुताबिक भोपाल जाने वाले विमान में भाजपा के मंत्री सरताज सिंह और दो जज थे जिसकी वजह से एयर इंडिया के पायलट को इस विमान को उड़ाने को कहा गया। जिसके चलते भुवनेश्वर की फ्लाइट को रात 2.30 बजे रवाना किया गया।
One BJP min of state from MP and two judges on Bhopal flight. Is that reason enough for AI MD to ask pilots to move from one Flt to other?
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) January 8, 2016 भुवनेश्वर की फ्लाइट में ओडिशा के सांसद तथागत सतपति और वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई सवार थे जिन्होंने लगातार ट्वीट के जरिए दिल्ली एयरपोर्ट पर इस ड्रामे की जानकारी दी। विमान के विलंब होने की वजह से बीजेडी सांसद तथागत सतपति ने एयरपोर्ट पर ही धरना देना शुरु कर दिया।
Tathagatha Satpathy stages a dharna outside the gate at airport! pic.twitter.com/xrucxzvecx
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) January 8, 2016 











Click it and Unblock the Notifications