15 मई के बाद शुरू हो सकती हैं एयर इंडिया की उड़ानें, स्टाफ से तैयार रहने को कहा गया

नई दिल्ली। एयर इंडिया की उड़ाने 15 मई के बाद शुरू हो सकती हैं। एयरलाइंस ने कहा है कि कुछ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें मध्य मई के बाद शुरू हो सकती हैं। अपने स्टाफ को भी एयरलाइनंस ने इसको लेकर सूचित किया है और तैयार रहने के लिए कहा है। बता दें कि एक महीने से ज्यादा समय से देश में उड़ाने बंद हैं। 25 मार्च से देश में लॉकडाउन है और तभी से उड़ाने भी बंद हैं।

Recommended Video

      Air India: 15 May के बाद शुरू हो सकती है उड़ानें, Staff से तैयार रहने को कहा गया | वनइंडिया हिंदी
      फ्लाइट कब शुरू होंगी, एयर इंडिया की फ्लाइट कब शुरू होगी, Air India Flight start may, Air India, Flight, lockdown, coronavirus, एयर इंडिया, लॉकडाउन

      एयर इंडिया ने अपने पायलटों और केबिन क्रू को मई के मध्य तक कुछ हवाई सेवाएं शुरू करने की तैयारी करने को कहा है। हवाई सेवा शुरू करने के लिए ऑपरेशन स्टाफ को मेल भेजा गया है। मेल में क्रू मेंबर्स और डोमेस्टिक व अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशंस के लिए ट्रांसपोर्ट सेक्योरिटी पास की डिटेल्स दी गई है। मेल में कहा गया है कि मई 2020 के मध्य में 25 फीसदी से 30 फीसदी उड़ानें शुरू करने की संभावना है। इसलिए आपसे अनुरोध है कि आप इसके लिए तैयार रहें।

      बता दें कि पहले 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन लागू किया गया था। ऐसे में कई एयरलाइंस ने 15 मई से टिकटों की बुकिंग शुरू भी कर दी थी। लॉकडाउन के फिर से बढ़नेे के बाद इसे अनिश्चित समय के लिए टाल दिया गया। सरकार की ओर से से भी अभी तक लॉकडाउन के बाद छूट और रेलवे, उड़ानें और बस सेवा को लेकर कुछ साफ नहीं किया गया है।

      कोरोना वायरस का खतरा देश और दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 33 हजार के पार पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या गुरुवार को 33,050 हो गई है और 1074 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+