दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही एयर इंडिया की फ्लाइट में दिखा चमगादड़, हुई इमरजेंसी लैंडिंग
एयर इंडिया की फ्लाइट में दिखा चमगादड़, रास्ते से ही वापस आया प्लेन
नई दिल्ली, 28 मई: एयर इंडिया की एक फ्लाइट की उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही इमरजेंसी लेंडिंग करानी पड़ी। ये तब हुआ जब विमान के उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही पायलट और क्रू ने देखा कि एक चमगादड़ भी फ्लाइट में है। ऐसे में फ्लाइट को वापस दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ मोड़ लिया गया, जहां से ये उड़ी थी। उड़ान भरने के करीब आधे घंटे बाद वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लेंडिंग हो गई।

गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट से एयर इंडिया की फ्लाइट एएल-105 डीईएल-ईडब्ल्यूआर ने न्यूवार्क के लिए उड़ान भरी थी। विमान को उड़ने भरने के 30 मिनट तक सब सही थी। और इसके बाद अंदर एक चमगादड़ नजर आया। तभी पायलट को चमगादड़ नजर आया। इसकी सूचना एयर ट्रेफिक कंट्रोल को दी गई। विमान को उड़े करीब 30 मिनट हो चुके थे और इसके बाद अंदर एक चमगादड़ नजर आया। पायलट ने तुरंत विमान को वापस दिल्ली ले जाने का फैसला किया। विमान के लिए लोकल स्टैंडबाय इमर्जेंसी घोषित की गई और विमान को वापस उतारा गया।
फ्लाइट को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर ही उतारे जाने के बाद क्रू मेंबर्स ने तलाश किया लेकिन उन्हें चमगादड़ नहीं मिला। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने जाकर चमगादड़ को पकड़ लिया गया। चमगादड़ तब तक मर गया था, मरे हुए चमगादड़ को विमान से निकाला गया।
डीजीसीए अधिकारियों ने बताया कि चमगादड़ प्लेन में बिजनेस क्लास एरिया में मौजूद था। जिसके बाद फ्लाइट को वापस आना पड़ा। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। फ्लाइट टेक आफ होने से पहले चैक की जाती है, ऐसे में किसकी लापरवाही रही, ये पता किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications