नेवी अफसर बोला- जयपुर जा रही फ्लाइट में मैंने बम लगाया

जोधपुर में एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग, यात्री ने कहा- मैंने बम लगाया

नई दिल्ली। रविवार को दिल्ली से जयपुर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट की उस वक्त जोधपुर में इमरजेंसी लैंडिग करनी पड़ी, जब फ्लाइट में यात्रा कर रहे एक नेवी अफसर ने कहा कि उसने विमान में बम लगाया है और अब सब उड़ जाएंगे। नेवी अफसर के फ्लाइट में बम होने की बात कहने के बाद पायलट ने जोधपुर में इमरजेंसी लैंडिंग की।

air

फ्लाइट के जोधपुर में लैंडिग के बाद बम निरोधक दस्ते ने उसकी जांच की तो कोई बम फ्लाइट में नहीं मिला। बम होने की बात कहने वाले अफसर को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ में इस यात्री ने बताया कि उसने दिल्ली से जयपुर के लिए टिकट बुक कराई थी, लेकिन वह जोधपुर एयरपोर्ट पर उतरना चाहता था, उसने क्रू मेंबर से इसके लिए पूछा तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता और उसको जयपुर ही उतरना होगा।

क्रू के फ्लाइट के जोधपुर नहीं जाने की बात कहने के बाद उसने कहा प्लेन में वो बम फिट कर चुका है और जयपुर पहुंचने से पहले ही सब मारे जाएंगे। इसके बाद जोधपुर एयरपोर्ट पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग हुई और सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

एअर इंडिया के अफसरों ने बताया कि जांच के बाद फ्लाइट को जयपुर के लिए रवाना कर दिया गया, हालांकि इमरजेंसी लैंडिग और जांच की वजह से उड़ान लेट हो गई। वहीं बम की बात अफवाह साबित होने पर एयर इंडिया के अधिकारियों ने राहत की भी सांस ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+