बाहरी चीज से टकराया Air India का विमान, बाल-बाल बचे यात्री, एयरपोर्ट बंद
नई दिल्ली। एयरइंडिया का विमान उस वक्त बड़े हादसे का शिकार होने से बच गया जब रनवे पर उड़ान भरते वक्त फ्लाइट किसी बाहरी चीज से टकरा गई। एएनआई के मुताबिक आंध्र प्रदेश के तिरुपति एयरपोर्ट पर उड़ान भरते वक्त एयर इंडिया की विमान Air India 541 किसी बाहरी चीज से टकरा गई।

रन वे पर टेकऑफ करते वक्त कोई बाहरी चीज फ्लाइट की बाहरी बॉर्डी से टकराई । हालांकि इससे विमान में बैठे यात्रियों को कोई चोट नहीं आई। फ्लाइट की फौरन हैदराबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इन हादसे में विमान में बैठे सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। जानकारी के मुताबिक शाम 3 बजे एयर इंडिया की विमान तिरुपति एयरपोर्ट से उड़ान भरते वक्त बाहरी चीज से टकरा गई। जिससे फ्लाइट के विंग्स और निचली बॉडी को नुकसान हुआ। इस हादसे के बाद फौरन ही तिरुपति एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया।
Andhra Pradesh: An Air India aircraft was damaged today while taking off at Tirupati Airport. The aircraft was later grounded at Hyderabad airport. No injuries were reported in the incident. pic.twitter.com/ZaAlL7HXhV
— ANI (@ANI) January 29, 2019












Click it and Unblock the Notifications