Air India: दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया फ्लाइट के इंजन में खराबी, रूस में करानी पड़ी लैंडिंग
Air India flight Engine failure: एयर इंडिया की फ्लाइट के इंजन में खराबी आ गई। फ्लाइट दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही थी। इसी बीच इंजन में तकनीकी खराबी आ गई।

Air India flight Engine failure: दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट के इंजन में खराबी आ गई। जिसके चलते विमान को रूस के मगदान एयरपोर्ट पर लैंड कराना पड़ा। एयर इंडिया के अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन इस बीच विमान के इंजन में खराबी आ गई।
एयर इंडिया की फ्लाइट AI173 के इंजन में तकनीकी खराबी सामने आई है। जिसके चलते विमान को रूस में लैंड कराना पड़ा। विमान में 216 यात्री और 16 क्रू मेंबर्स मौजूद थे। पायलट ने किसी अनहोनी घटना से पहले रूस के मगदान हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग करा ली।
Recommended Video

किसी तरह की कोई अनहोनी घटना नहीं हुई। खास बात यह है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों को रूसी एयरपोर्ट पर जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं। जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए उपाय किए जा रहे हैं। किसी अन्य विमान से यात्रियों को सैन फांसिस्को भेजे जाएंगे।
एयर इंडिया ने अपडेट देते हुए कहा कि 7 जून को मगदान से सैन फ्रांसिस्को के लिए एक वैकल्पिक विमान का संचालन करेगी। AI173 के विमान में सभी यात्री और चालक दल शामिल होंगे। सभी यात्री अभी मगदान के स्थानीय होटलों में ठहरे हुए हैं। सभी यात्री हमारी कोशिश में सहयोग दे रहे हैं।
वहीं, इससे पहले रविवार को गुवाहाटी से डिब्रूगढ़ जाने वाली इंडिगो एयरलाइन्स की एक फ्लाइट में तकनीकी खामी आ गई थी। टेक ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद विमान को वापस गुवाहाटी एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया था। विमान के इंजन में खराबी आने से गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई थी।
यह भी पढ़ें- एयर इंडिया पर DGCA का शिकंजा, महिला मित्र को कॉकपिट में बैठाने पर 30 लाख का जुर्माना, पायलट का लाइसेंस सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications