टेकऑफ के आधा घंटे बाद फ्लाइट का इंजन हुआ बंद, मुंबई एयरपोर्ट पर हुई एयर इंडिया के विमान की आपात लैंडिंग

नई दिल्ली, मई 20। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की A320ne0 फ्लाइट की मुंबई एयरपोर्ट पर ही इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया है कि यह घटना गुरुवार की है। जानकारी के अनुसार, टेकऑफ के करीब आधा घंटे बाद ही फ्लाइट के इंजन में खराबी आ गई, जिसके बाद फ्लाइट सुबह 10 बजे के करीब वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। बताया जा रहा है कि इस विमान का इंजन बंद हो गया था, जिस वजह से इसकी इमरजैंसी लैंडिंग हुई।

Recommended Video

    Air India की Flight का Engine बीच हवा में हुआ बंद, कराई गई Emergency Landing | वनइंडिया हिंदी
    Air India flight

    हवा में ही बंद हो गया था इंजन

    जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया के A320neo विमान ने गुरुवार को सुबह 9 बजे के करीब बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन टेकऑफ के 27 मिनट बाद ही विमान की मुंबई एयरपोर्ट पर ही आपात लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि तकनीकी समस्या के कारण विमान का एक इंजन हवा में ही बंद हो गया था। फ्लाइट की आपात लैंडिंग के बाद यात्रियों को किसी दूसरे विमान में रवाना किया गया।

    घटना की जानकारी देते हुए एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि एयरलाइन की सुरक्षा हमारी प्राथमकिता है और हमारे क्रू मेंबर भी हर चुनौतीपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए अच्छे ट्रेंड हैं। हमारी इंजीनियरिंग और रखरखाव टीमों ने तुरंत इस समस्या को देख लिया था और समय रहते सही कदम भी उठा लिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+