Air India Flight में कॉकरोच को फांसी! केबिन लॉगबुक का डेथ नोट वायरल - 'मौत तक लटकाया', जानें कैसे क्या हुआ?
Air India Flight Cockroach Hanging To Untill Death: साल 2025 एयर इंडिया के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं हैं। 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया फ्लाइट क्रैश में गई 260 लोगों की जान अभी तक लोगों के यादों में धुंधली भी नहीं पड़ी थी। इसके बावजूद, एक के बाद एक घटनाओं के चलते एयर इंडिया विवादों में बनी हुई है।
ताजा मामला, दिल्ली-दुबई एयर इंडिया फ्लाइट (Delhi-Dubai Air India Flight) का है। फ्लाइट में एक कॉकरोच ने हंगामा मचा दिया। केबिन क्रू ने लॉगबुक में लिखा, 'यात्री को जिंदा कॉकरोच मिला - कॉकरोच को मौत तक फांसी पर लटकाया गया।' यह नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे विमानन पत्रकार जगृति चंद्रा ने शेयर किया। 24 अक्टूबर की इस एंट्री ने नेटिजंस को हंसाया और एयरलाइन की सफाई पर सवाल उठाए। आइए, जानते हैं इस 'कॉकरोच' घटना का पूरा ब्योरा, नेटिजंस की रिएक्शंस, और एयर इंडिया की चुप्पी...

Air India Cockroach Death Note: क्या हुआ था? लॉगबुक का 'डेथ सेंटेंस'
24 अक्टूबर को दिल्ली से दुबई जाने वाली एयर इंडिया फ्लाइट (संख्या अज्ञात) में उड़ान भरने के कुछ देर बाद एक यात्री को कॉकरोच दिखा। क्रू मेंबर्स ने कीट को पकड़ा और केबिन डिफेक्ट लॉगबुक में एंट्री की।
- लॉगबुक एंट्री (Air India Cockroach Flight Logbook): 'यात्री को 17G कॉकरोच जिंदा मिला। कॉकरोच को मौत तक फांसी पर लटकाया गया।'
- अन्य शिकायतें: इन्फ्लाइट एंटरटेनमेंट (IFE) 90% खराब, वॉशबेसिन जाम। लेकिन कॉकरोच वाली एंट्री ने सुर्खियां बटोरी।
- क्रू का तरीका: एंट्री से लगता है कि क्रू ने कॉकरोच को किसी डोर या स्ट्रिंग से लटका दिया, ताकि वह मर जाए। यह 'डेथ पेनल्टी' स्टाइल ह्यूमर सोशल मीडिया पर हिट हो गया।
नेटिजंस की रिएक्शंस: 'कॉकरोच को फांसी? टी बैग स्ट्रिंग यूज की?'
जगृति चंद्रा ने X पर शेयर किया, 'खालास, दुबई स्टाइल।' वीडियो को 29K+ व्यूज मिले। वायरल नोट ने इंटरनेट को हंसाने और सोचने पर मजबूर कर दिया। X पर कमेंट्स का सैलाब:-
- अंकित गुप्ता ने लिखा- 'कॉकरोच का शव परिवार को सौंपा या कैटरिंग को?' (अंकित गुप्ता)
- मिस खुशबु ने लिखा- 'कॉकरोच को फांसी? टी बैग स्ट्रिंग यूज की?'
- अन्य यूजर ने लिखा- '90% IFE INOP, लेकिन कॉकरोच को INOP नहीं होने दिया।'
कई ने एयर इंडिया की सफाई पर सवाल उठाए, 'कॉकरोच कैसे आए?' एक यूजर ने चेतावनी दी, 'क्रू को नौकरी का खतरा। लॉगबुक प्राइवेट है।'
Air India Cockroach Deaths Reaction: एयर इंडिया की चुप्पी, कोई प्रतिक्रिया नहीं
Oneindia Hindi ने मामले को लेकर एयर इंडिया के पीआर से संपर्क किया, लेकिन अभी तक कोई बयान उनकी तरफ से नहीं आया है। वो मामले की तफतीश में हैं। स्रोतों के अनुसार, फ्लाइट ने दुबई में रखरखाव के बाद रद्द हो गई। यह घटना एयर इंडिया की हालिया शिकायतों (बालों वाली फूड पैकेट, कॉकरोच) की याद दिलाती है। मार्च 2025 में चेन्नई-कोलंबो फ्लाइट पर बाल मिलने पर मद्रास HC ने एयरलाइन को फटकार लगाई थी।
Air India Aircraft Cleaning Standards: विमान सफाई का स्टैंडर्ड, क्या गलत था?
विमानन विशेषज्ञों के अनुसार, कॉकरोच की समस्या आम है, लेकिन क्रू को कीट को मारना चाहिए, न कि 'फांसी' देना। DGCA नियमों के तहत, लॉगबुक में डिटेल्ड एंट्री जरूरी है। यह 'ह्यूमरस' नोट ने क्रू की क्रिएटिविटी दिखाई, लेकिन हाइजीन क्वेश्चन उठाए।
Cockroach Death Note: कॉकरोच का 'डेथ नोट'
एयर इंडिया का लॉगबुक नोट हास्य का तड़का लगा, लेकिन सफाई पर सवाल खड़े कर दिया। नेटिजंस के जोक्स ने इसे वायरल बनाया। क्या एयरलाइन जवाब देगी? इंतजार।
ये भी पढ़ें- Air India ने अचानक रद्द की मिलान-दिल्ली फ्लाइट, दिवाली मनाने वाले सैकड़ों यात्री इटली में फंसे












Click it and Unblock the Notifications