Air India पर 90 लाख रुपये का लगा जुर्माना, नॉन-क्वालिफाइ पायलटों संग उड़ान भरने पर हुई कार्रवाई
टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एयर इंडिया पर गैर-योग्य पायलटों के साथ फ्लाइट्स संचालित करने के लिए नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने गुरुवार को 90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
एयरलाइन पर जुर्माने के अलावा, विमानन निकाय ने एयर इंडिया के परिचालन निदेशक पंकुल माथुर और प्रशिक्षण निदेशक मनीष वासवदा पर भी 6 लाख रुपये और 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

डीजीसीए ने एक प्रेस विज्ञप्ति में लिखा कि एयर इंडिया लिमिटेड ने एक गैर-प्रशिक्षक लाइन कैप्टन और गैर-लाइन-रिलीज्ड प्रथम अधिकारी द्वारा संचालित उड़ान का संचालन किया, जिसे नियामक ने एक गंभीर शेड्यूलिंग घटना के रूप में देखा है, जिसके सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण परिणाम हो सकते हैं।
कारण बताओ नोटिस जारी
डीजीसीए ने 22 जुलाई को जारी कारण बताओ नोटिस में यह भी कहा कि विमान के कमांडर और एयरलाइन के पदधारकों को अपनी स्थिति स्पष्ट करने का अवसर दिया जाएगा। 10 जुलाई को एयरलाइन द्वारा स्वैच्छिक रिपोर्ट प्रस्तुत किये जाने के बाद नियामक ने एयरलाइन की जांच शुरू कर दी।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि जांच के आधार पर प्रथम दृष्टया यह पता चला है कि कई पदधारकों और कर्मचारियों द्वारा विनियामक प्रावधानों में कमियां और कई उल्लंघन किए गए हैं, जिससे सुरक्षा पर काफी असर पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications