मस्कट एयरपोर्ट पर Air India Express के विमान में लगी आग, समय रहते सभी यात्रियों को निकाला सुरक्षित
नई दिल्ली, 14 सितंबर: एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express ) की यात्रियों से भरी फ्लाइट में बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते बचा। ओमान के मस्कट एयरपोर्ट पर कोच्चि जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को उस वक्त तुरंत खाली कराया, जब उड़ान भरने से ठीक पहले इंजन में आग लगने का पता चला। सभी चालक दल और बोर्ड पर 145 यात्रियों, जिनमें से चार बच्चे भी थे, विमान से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
Recommended Video

इंजन में आग के बाद विमान को टर्मिनल बिल्डिंग में भेज दिया गया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार किसी को भी चोट की सूचना नहीं है। इस घटना के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एक बयान में कहा कि यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की जा रही है। मस्कट इंटरनेशनल पर बुधवार को विमान से धुआं निकलने के बाद सभी यात्रियों को विमान से स्लाइड पर निकाला गया।
डीजीसीए ने बताया कि इंजन नंबर एक में धुंआ पाए जाने पर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मस्कट हवाई अड्डे पर रनवे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान को वहां से हटाया गया। दूसरी उड़ान की व्यवस्था की जाएगी। हम घटना की जांच करेंगे और उचित कार्रवाई भी करेंगे।
वहीं घटना पर इससे पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि एयरलाइन की इंजीनियरिंग टीम विमान का निरीक्षण कर रही है और घटना की सूचना डीजीसीए को दे दी गई है। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया और यात्रियों को कोच्चि लाने के लिए एक वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की जा रही है।
बता दें कि दो महीने पहले भी केरल के कोझीकोड से दुबई जाने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान को जलती हुई गंध के बाद मस्कट की ओर मोड़ना पड़ा था। हालांकि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं थी। गौरतलब है बीते कुछ महीनों से देश में एयरलाइंस कंपनियों की फ्लाइट में लगातार खामियों की खबरें आम हो चुकी है।
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके?












Click it and Unblock the Notifications