Air India Express के विमानों में अब Robot करेगा गंदगी और कीटाणुओं का कोने-कोने से सफाया
विमानन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भारत में पहली बार विमानों के अंदरूनी हिस्सों की सफाई और उन्हें कीटाणुरहित करने के लिए रोबोटिक तकनीक की शुरुआत की है।
नई दिल्ली। विमानन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने भारत में पहली बार विमानों के अंदरूनी हिस्सों की सफाई और उन्हें कीटाणुरहित करने के लिए रोबोटिक तकनीक (Robotic Technology) की शुरुआत की है। कंपनी के अनुसार वह इस तकनीक को इस्तेमाल करने वाली देश की पहली विमानन कंपनी बन गई है। दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों की अंदरूनी साफ-सफाई और उन्हें कीटाणुरहित बनाने के लिए गुरुवार को कंपनी ने इस तकीनक को लॉन्च किया।

मालूम हो कि विमानन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने इस रोबटिक तकनीक को लॉन्च करने के लिए ग्राउंड क्लीनिंग एजेंसी AISATS के साथ करार किया है। इस तकनीक का इस्तेमाल कर विमानों के अंदर साफ-सफाई की प्रक्रिया यूवी रोबोट डिवाइस द्वारा की जाती है जिसे यूवी कीटाणुशोधन लैम्पिंग प्रणाली से जोड़ा जाता है।
यह भी पढें: अब भारत बायोटेक कर रहा Nasal वैक्सीन पर काम, दो हफ्तों में शुरू सकता है ट्रायल
एयरलाइन ने यह भी कहा कि फ्लेक्सिबल हाथों वाली इस रोबोट डिवाइस को सीट के नीचे, ओवरहेड बैगेज कम्पार्टमेंट, आइल सीलिंग, विंडो पैनल और कॉकपिट इंस्ट्रूमेंटेशन एरिया के अंदर एयरक्राफ्ट सीटों को कीटाणुरहित करने के लिए बनाया गया है।
विमानन कंपनी ने कहा कि अगर यह तकनीक कामयाब रहती है तो कंपनी अपने विमानों की साफ-सफाई और उन्हें किटाणुरहित बनाने के लिए इस तकनीक का भारत के अन्य एयरपोर्ट्स पर भी विस्तार करेगी। कोरोना के कारण तमाम कंपनियां साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दे रही हैं और व्यक्तिविशेष के स्थान पर रोबोट के जरिए साफ-सफाई कराना इस कोरोना काल मेें सफाई कर्मी की सुरक्षा के लिहाज से एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
-
बिहार की मछलियों का होगा बड़े पैमाने पर निर्यात, पटना समेत कई शहरों में खुलेंगे ‘फ्रेश कैच’ फिश आउटलेट -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर












Click it and Unblock the Notifications