बुजुर्ग मां के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किया दुर्व्यवाहर, महिला ने सोशल मीडिया शेयर किया वाक्या
एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ अपनी 71 वर्षीय मां के साथ हुए दुर्व्यवाहर का अनुभव दिल्ली की एक महिला ने सोशल मीडिया पर साझा किया। लेंसकार्ट में ग्लोबल ब्रांड एक्सपीरियंस का नेतृत्व करने वाली आंचल जैन ने लिंक्डइन पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ अपनी मां के अनुभव के बारे में एक पोस्ट लिखी।
इस पोस्ट में आंचल जैन ने लिखा, दुर्भाग्य से मेरी 71 वर्षीय मां कल रात एयर इंडिया एक्सप्रेस से कोच्चि से बेंगलुरु जा रही थीं। आंचल जैन के मुताबिक, उनकी मां के हाथ में फ्रैक्चर था और वे व्हीलचेयर का उपयोग कर रही थीं। उन्हें कथित तौर पर अपनी व्हीलचेयर से उतारकर, सामान रखने वाले कम रोशनी वाली जगह में ले जाया गया।

इतना ही नहीं, वहां पहुंचने पर उन्हें कथित तौर पर गंदे फर्श पर बैठया गया और हाथ में फ्रैक्चर होने के बावजूद अपना बैग खोलने के लिए कहा गया। जैन ने आगे बताया कि उनकी मां को अपना पर्स और छड़ी गेट पर छोड़ने के लिए कहा गया था। साथ ही, चेतावनी दी गई थी कि उड़ान छूटने की वजह "उनकी गलती" होगी।
इसके अलावा, उनसे अतिरिक्त सामान के लिए 8,200 रुपये नकद वसूले गए। वहीं, उन्होंने उसे विमान में वापस जाने को कहा तो वे घबराई हुई और रोती हुई गई। आंचल जैन ने अपनी पोस्ट में एयरलाइन की सेवा पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी कंपनियों को यह बताने की जरूरत है कि भारतीय उन कंपनियों से तंग आ चुके हैं।
जो सोचती हैं कि वे आलसी, अक्षम, अभिमानी हो सकती हैं और फिर भी फल-फूल सकती हैं। वहीं, अब एयर इंडिया एक्सप्रेस ने आंचल जैन की शिकायत पर खेद व्यक्त किया और अपनी बैगेज पॉलिसी के बारे में भी बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्री ने चेक किए गए और केबिन बैगेज दोनों की सीमा पार कर ली थी।
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने लिखा, 'हाय आंचल, हमें आपकी मां के अनुभव के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ और हमें खेद है कि इससे उन्हें बहुत परेशानी हुई। हम एक सहज यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के महत्व को समझते हैं, खासकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए।' एयरलाइन ने कहा,'समीक्षा करने पर, हमने पाया कि उनके पास 17 किलोग्राम वजन के दो चेक किए गए बैगेज और 17 किलोग्राम केबिन बैगेज थे।'
चूंकि, उन्होंने वजन कम करने से इनकार कर दिया, इसलिए अतिरिक्त सामान के लिए शुल्क लगाया गया। कृपया ध्यान दें कि घरेलू उड़ानों के लिए, मेहमानों को 15 किलोग्राम वजन वाले चेक किए गए बैगेज के केवल एक पीस और 7 किलोग्राम वजन वाले केबिन बैगेज के दो पीस की अनुमति है। किसी भी अतिरिक्त सामान पर शुल्क देना होगा। हम आपको बेहतर सेवा देने का प्रयास करते हैं।
सुरक्षा कारणों से, कृपया अपने पीएनआर जैसी व्यक्तिगत जानकारी को सार्वजनिक रूप से साझा करने से बचें। एयरलाइन ने जैन की मां को हुई किसी भी असुविधा के लिए माफी मांगी और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया। हालांकि, आंचल जैन ने स्पष्ट किया कि उनकी मुख्य चिंता अतिरिक्त सामान शुल्क नहीं थी।
बल्कि, यह थी कि उनकी मां के साथ कैसा व्यवहार किया गया। उन्होंने अपनी मां को व्हीलचेयर छोड़ने, चुनौतीपूर्ण माहौल में सामान खोलने और फ्लाइट पकड़ने के लिए परेशानी में वापस लौटने के लिए मजबूर करने में असंवेदनशीलता को उजागर किया।












Click it and Unblock the Notifications