एयर इंडिया की मनमानी: दिल्ली की फ्लाइट बिना कारण बताए की रद्द, चेन्नई एयरपोर्ट पर फंसे 150 यात्री

टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया को खरीद लिया, लेकिन उसकी सुविधाएं सुधरने का नाम नहीं ले रहीं। ताजा मामला तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से सामने आया है, जहां कंपनी ने बिना कारण बताए एक फ्लाइट को रद्द कर दिया, इस वजह से एयरपोर्ट पर 150 यात्री फंसे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक सुबह 10.05 पर चेन्नई से दिल्ली की फ्लाइट शेड्यूल थी। इसके लिए करीब 150 यात्री एयरपोर्ट पहुंचे, लेकिन तभी पता चला कि फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है। जब यात्रियों ने वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की, तो उन्होंने कोई उचित जवाब नहीं दिया। इसके अलावा उनके लिए किसी दूसरे विमान की भी व्यवस्था नहीं की गई।

Air India

शनिवार को हुआ था हंगामा
इससे पहले शनिवार को भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जहां चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जाने वाली उड़ान रद्द कर दी गई। जिससे 146 यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई यात्रियों ने हंगामा किया और उनकी कर्मचारियों से बहस भी हुई।

यात्रियों के मुताबिक वो सब सुबह 4 बजे सुरक्षा जांच पूरी करवाकर फ्लाइट में चढ़ने को तैयार थे। तभी पायलट ने एटीसी को बताया कि विमान में कुछ तकनीकी खराबी है। ऐसे में उसे 8 बजे रिशेड्यूल कर दिया गया। वो इंतजार कर रहे थे, तभी उन्हें बताया गया कि फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है।

पायलट ने जहाज उड़ाने से किया मना
अभी रविवार को एयर इंडिया के पायलट की वजह से यात्रियों को परेशान होना पड़ा था। उस दिन खराब मौसम की वजह से लंदन से दिल्ली जाने वाले विमान की जयपुर हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। कुछ देर बाद मौसम तो सही हो गया, लेकिन पायलट ने विमान उड़ाने से मना कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पायलट ने कह दिया था कि उसकी शिफ्ट खत्म हो गई, ऐसे में वो अब विमान को दिल्ली नहीं ले जाएंगे। हालांकि बाद में दूसरे चालक दल की व्यवस्था कर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया गया। इस मामले में भी एयर इंडिया की काफी किरकिरी हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+