सुखोई-30 से वायुसेना ने सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का किया सफल परीक्षण
नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना ने डीआरडीओ द्वारा विकसित सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का सफल परीक्षण किया। ब्रह्मोस मिसाइल का परीक्षण सुखोई-30 लड़ाकू विमान से वायु सेना ने बंगाल की खाड़ी में एक जहाज को निशाना बनाकर किया। सरकारी सूत्रों के मुताबिक इस परीक्षण के लिए लड़ाकू विमान सुखोई-30 ने पंजाब में स्थित एक एयरबेस से उड़ान भरी थी और हवा में ही ईंधन भरने के बाद बंगाल की खाड़ी पहुंचा था।
Recommended Video

उल्लेखनीय है यह दूसरी बार है जब डीआरडीओ द्वारा विकसित किए गए ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सुखोई-30 लड़ाकू विमान से सफल परीक्षण किया गया है। इससे पहले ब्रह्मोस मिसालइ को भारतीय नौसेना के स्वदेशी स्टील्थ आईएनएस चेन्नई से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था। ब्रह्मोस के परीक्षण के दौरान अरब सागर में एक लक्ष्य पर निशाना साधा गया और मिसाइल ने लक्ष्य को बेहद सटीकता के साथ भेदने में सफल हुआ था।

वहीं, अक्टूबर में ही ओड़िशा के बालासोर में 400 किलोमीटर से ज्यादा मारक क्षमता वाले ब्रह्मोस मिसाल का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया गया था। सूत्रों के मुताबिक चांदी पुर स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र से अत्याधुनिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया, जो कि सफल रहा। डीआरडीओ के मुताबिक परीक्षण के दौरान सभी मानक हासिल किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications