Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

AIMIM विधायक का भड़काऊ बयान, कहा- अमन-ओ-अमान कैसे जाएगा हमें पता है, हमने चूड़ियां नहीं पहनी हैं

नई दिल्ली। वारिस पठान के बाद एक अन्य एआईएमआईएम नेता ने भड़काऊ बयान दिया है। एआईएमआईएम विधायक मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल ने ये भड़काऊ बयान मालेगांव में एक जनसभा के दौरान दिया। मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल ने कहा, 'अगर हम अमन-ओ-अमान रखना जानते हैं, तो ये भी जानते हैं कि ये कैसे जाएगा। मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल ने कहा कि ये हमारी शराफत है कि हम शांत बैठे हैं।

Recommended Video

    Delhi Violence: AIMIM MLA के बिगड़े बोल, कहा- 'हमने चूड़ियां नहीं पहन रखीं'| वनइंडिया हिंदी
    AIMIM MLA Mufti Mohd Ismail says We arent wearing bangles, we know how peace would go away

    मालेगांव में एक जनसभा के दौरान मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल ने कहा, 'मेरा सवाल है कि डिपार्टमेंट से अगर शहर में गोली चलती है तो केस क्यों नहीं दर्ज किया गया, एफआईआर दर्ज क्यों नहीं की गई। क्या आप समझते हैं कि शहर के लोग बेवकूफ हैं, शहर के लोगों को पता नहीं है? आदमी जख्मी होता है एफआईआर दर्ज नहीं होती। हम भी समझते हैं और क्या हालात हैं और किन हालात के तहत डिपार्टमेंट चलता है। अगर इस तरह होता रहा तो शहर की आवाम खामोश नहीं बैठेगी।'

    मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल ने कहा, 'कई लोगों ने कहा है कि अमन-ओ-अमान हमारी वजह से है, अगर शहर पर बुरा वक्त आता है तो डिपार्टमेंट से पहले हम जाकर लोगों का सामना करते हैं, लोगों को समझाते हैं।' उन्होंने कहा, 'अगर बात हम पर आएगी, तो डिपार्टमेंट इस बात को नोट कर ले अगर हम अमन-ओ-अमान रखना जानते हैं, तो ये भी जानते हैं कि ये कैसे जाएगा। ये हमारी शराफत है कि हम आज तक शांत बैठे हैं और शहर के अंदर किस कदर की गुंडागर्दी चल रही है।'

    हालांकि, इस बयान पर बवाल मचा तो एआईएमआईएम विधायक ने कहा कि उन्होंने देश नहीं बल्कि शहर के मसले पर बयान दिया था। विधायक ने सफाई दी, 'मैंने कहा कि हम शांति बनाए रखने में विभाग की मदद करते हैं, अगर हम ऐसा ना करें तो शांति बाधित होगी।'

    इसके पहले, एमआईएमआईएम नेता वाारिस पठान के एक विवादित बयान पर जमकर सियासत गरमा गई थी। वारिस पठान के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वारिस पठान ने कहा था, 'ईंट का जवाब पत्थर से देना सीख लिया है हमने, मगर इकट्ठा होकर चलना पड़ेगा, आजादी लेनी पड़ेगी, और जो चीज मांगने से नहीं मिलती उसको छीनकर लेना पड़ेगा। अब वक्त आ गया है, हमको बोला मां बहनों को आगे भेज दिया, अरे भाई अभी तो सिर्फ शेरनियां बाहर निकली हैं और तुम्हारे पसीने छूट गए हैं, अगर हम लोग साथ में आ गए तो क्या होगा।'

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+