कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड पर AIMIM सांसद ओवैसी ने क्या कहा?
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि कर्नाटक चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। हम आगे कड़ी मेहनत करेंगे और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

AIMIM chief Asaduddin Owaisi: कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी उम्मीद जताई है कि उनकी पार्टी आगामी चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेगी।
गौरतलब है कि कर्नाटक में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को एक प्रतिशत वोट भी नहीं मिला है। इस चुनाव में एआईएमआईएम को केवल 0.02 प्रतिशत वोट मिला हैं। ओवैसी के पार्टी कह रही थी कि 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, किन्तु बाद में महज दो सीटों पर चुनाव लड़ा।
एआईएमआईएम ने हुबली-धारवाड़ ईस्ट से दुर्गाप्पा कश्यप्पा बिजावड को अपना प्रत्याशी बनाया था, वहीं बसवना बागेवाड़ी सीट से अल्लाहबख्श बीजापुर को मैदान में उतरा था।
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि कर्नाटक चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। कर्नाटक के लोगों ने कांग्रेस पार्टी को वोट दिया है, मुझे उम्मीद है कि वह अपने वादे पूरे करेगी। हम कड़ी मेहनत करेंगे और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
AIMIM को UP में मिली सफलता
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को बड़ी सफलता मिली हैं। एआईएमआईएम ने संभल, सिकंदरा राव, घाटमपुर, कुंदरकी और ठिरिया नगरपालिका परिषद पर कब्ज़ा जमा लिया हैं। उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में AIMIM ने उम्मीद से अधिक प्रदर्शन किया हैं।
यह भी पढ़ें पीएम पर CM भूपेश बघेल का हमला, कर्नाटक में हार की जिम्मेदारी लें मोदी, बोम्मई को सच बोलना चाहिए












Click it and Unblock the Notifications