गुरुग्राम में मंगलवार को मीट की दुकान बंद करने के फैसले पर भड़के ओवैसी, कहा- ये नफरत फैलाने वाला फैसला
हैदराबाद: हरियाणा के गुरुग्राम में नगर निगम ने हर मंगलवार को मीट की दुकानें बंद रखने का फैसला किया है। इसका विरोध करते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने नाराजगी जताते हुए इसे नफरत फैलाने वाला फैसला बताया है। ओवैसी ने कहा कि बीजेपी को अपना फैसला वापस लेना चाहिए, क्योंकि इससे मांस बेचने वालों की आय पर असर पड़ेगा, जिसमें गैर-मुस्लिम भी शामिल हैं।
Recommended Video

दरअसल, गुरुग्राम नगर निगम की सामान्य बैठक में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला लिया गया है। फैसले के मुताबिक अब शहर में हर मंगलवार को कोई भी मीट की दुकान नहीं खुलेगी। बैठक में कुछ पार्षदों ने हिंदू भावनाओं के आहत होने का हवाला दिया था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। गुरुग्राम नगर निगम ने मीट की दुकान बंद करने के अलावा दुकान के लाइसेंस फीस को भी बढ़ाकर 10,000 रुपये करने का फैसला किया है, इससे पहले यह फीस 5000 रुपए थी।
जिसके बाद असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अपना फैसला वापस लेना चाहिए, क्योंकि इससे मांस बेचने वालों की आय पर असर पड़ेगा। राष्ट्र विश्वास पर चलता है। वहीं उन्होंने कहा कि फिर तो शुक्रवार को शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। यह फैसला केवल नफरत फैलाता है।












Click it and Unblock the Notifications