कोरोना वैक्सीन को लेकर AIIMS ने कही बड़ी बात, अभी 6 महीने करना होगा इंतजार
कोरोना वैक्सीन को लेकर AIIMS ने कही बड़ी बात, अभी 6 महीने करना होगा इंतजार
नई दिल्ली। कोरोनावायरस से बचाव के लिए वैक्सीन तैयार करने की दौड़ में भी भारत भी शामिल है। हर किसी को इस वैक्सीन के आने का इंतजार है। भारत में तैयार की गई कोरोना की दो वैक्सीन का मनुष्यों पर ट्रायल शुरु किया जा चुका है।

Recommended Video

बता दें हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक द्वारा विकसित एक प्रायोगिक संभावित कोरोनावायरस वैक्सीन ' कोवाक्सिन' का ह्यूमन ट्रायल राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शुरू हो चुका है। एम्स भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा चुनी गई 12 साइटों में से एक हैं, जो कोविद-19 वैक्सीन कोवाक्सीन के मानव परीक्षणों के संचालन के लिए वैक्सीन परियोजना की एक सहयोगी है।

सोमवार को एम्स के निदेशक डाक्टर रणदीप गुलेरिया ने जानकारी देते हुए कहा था कि यह दिल खुश करने वाला है क्योंकि भारत में हम रिसर्च और डेवलेपमेंट ही नहीं करते हैं हम अपना टीका स्वयं बना रहे हैं। हम बड़े पैमाने पर उत्पादन करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि ये वैक्सीन 1 से 2 वर्ष के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करेगी।













Click it and Unblock the Notifications