कोविड वैक्सीन और हार्ट अटैक के बीच है कोई सीधा संबंध? AIIMS-ICMR Report में आ गया जवाब

AIIMS-ICMR Report On Covid 19 Vaccine: कोरोना वैक्सीन की वजह से भारत में हार्ट अटैक के मामले बढ़े हैं? यह सवाल सोशल मीडिया पर और आम बातचीत में भी लगातार उठाया जा रहा है। हालांकि, एम्स और आईसीएमआर (AIIMS-ICMR Report) की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। हार्ट अटैक के मामले बढ़ने और युवाओं की हार्ट अटैक से मौत के लिए वैक्सीन जिम्मेदार नहीं है।

एम्स और आईसीएमआर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस तरह के भ्रामक दावों में कोई सत्यता नहीं है। आईसीएमआर और नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल कम उम्र और युवाओं में हार्ट अटैक बढ़ने के मामलों पर अपनी गहन पड़ताल कर रहा है।

AIIMS-ICMR Report

AIIMS-ICMR Report के मुताबिक, वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और एम्स की ओर से की गई स्टडी के मुताबिक, युवाओं और कम उम्र के लोगों की हार्ट अटैक से होने वाली मौत के पीछे कोविड-19 वैक्सीन का असर नहीं है। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और उसे कई परीक्षणों के बाद लाया गया है। स्टडी में हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन पर कहा कि इसमें सीधे तौर पर कोई लिंक नहीं है। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी स्पष्ट किया है कि हार्ट अटैक से जुड़े मामलों के लिए कोरोना वैक्सीन जिम्मेदार नहीं है।

यह भी पढ़ें: Covid 19 Case Updates: देश में कोविड के 4,425 एक्टिव केस, जानें राज्यवार कहां कितने कोरोना केस19 राज्यों और 47 अस्पतालों में की गई स्टडी

युवाओं में हार्ट अटैक के लिए कोविड वैक्सीन को विपक्षी नेता बताते रहे हैं जिम्मेदार

कोरोना वैक्सीन और युवाओं में हार्ट अटैक के संबंध पर शोध के लिए यह स्टडी देश के 19 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 47 अस्पतालों में की गई। इसमें मई से अगस्त 2023 के बीच ऐसे लोगों पर शोध किया गया जो बिल्कुल स्वस्थ थे, लेकिन अक्टूबर 2021 से मार्च 2023 के बीच अचानक मौत हो गई। इस शोध में यह पता चला है कि युवाओं के बीच बढ़ते हार्ट अटैक के जोखिम के पीछे कोरोना वैक्सीन नहीं है।

बता दें कि विपक्षी दलों के कई नेता भी कोरोना वैक्सीन को असुरक्षित बताते हुए इसे हार्ट अटैक के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने हासन जिले में हार्ट अटैक से हुई 22 मौतों के बाद कोरोना वैक्सीन पर सवाल उठाए थे। हालांकि, मेडिकल एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैक्सीन इसकी वजह नहीं है।

यह भी पढ़ें: HMPV Vaccine: क्या ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के लिए है वैक्सीन? जानिए हर सवाल का जवाब यहां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+