Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

HMPV Vaccine: क्या ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के लिए है वैक्सीन? जानिए हर सवाल का जवाब यहां

HMPV Vaccine: भारत में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के मिलने से लोगों थोड़े परेशान हो गए हैं, हालांकि कर्नाटक, जहां इसके दो केस मिले हैं, के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 'चिंता करने की जरूरत नहीं है, ये वायरस नया नहीं है। हम इस बारे में लगातार नजर रखे हुए हैं।'

आपको बता दें कि ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV), एक आम श्वसन वायरस है, जो चीन में फैलने के कारण सुर्खियों में आया है।

HMPV

HMPV सामान्य सर्दी से लेकर निमोनिया जैसी गंभीर स्थितियों तक की बीमारियों का कारण बनता है। यह मुख्य रूप से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यून वाले लोगों पर अटैक करता है। आइए इसे जुड़े हर सवाल के बारे में जानते हैं।

क्या HMPV एक नया वायरस है? (HMPV Virus)

नहीं, HMPV नया नहीं है। इसकी पहली बार खोज 2001 में हुई थी, लेकिन कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि यह कम से कम 1958 से ही मौजूद है। इसे मौसमी वायरस कहते हैं। HMPV एक प्रकार का RNA वायरस है, जो पैरामाइक्सोवायरस फैमिली का मेंबर है।

HMPV की तुलना COVID-19 से करनी चाहिए? (HMPV Virus)

HMPV और COVID-19 के लक्षण तो सामान हैं, जो कि निम्नलिखित हैं..

  • नाक बहना या बंद होना
  • खांसी
  • गले में खराश
  • बुखार
  • सिरदर्द
  • सांस लेने में कठिनाई
  • तेज़ बुखार
  • थकान और कमजोरी
  • सीने में दर्द
  • निमोनिया या ब्रोंकियोलाइटिस (खासकर छोटे बच्चों में)

दोनों वायरस सांस के माध्यम से ही फैलते हैं लेकिन COVID-19 अधिक गंभीर वायरस है जबकि HMPV आम तौर पर हल्का है, अगर ये किसी स्वस्थ व्यक्ति पर अटैक करता है तो निश्चित तौर पर वो जल्द ठीक हो सकता है।

क्या HMPV के लिए कोई टीका या वैक्सीन है?(HMPV Virus)

नहीं फिलहाल HMPV के लिए कोई टीका नहीं है इसलिए सावधानी ही इससे बचाव है। इसका संक्रमण को रोकने के लिए निम्नलिखित सावधानियां बरतनी चाहिए।

  • अपने हाथों को साबुन और पानी से नियमित रूप से धोएं, खासकरके बाहर से आने के बाद।
  • अल्कोहल-बेस्ड सैनिटाइज़र का उपयोग करें।
  • अगर सर्दी हो तो आंख, नाक और मुंह को अनावश्यक रूप से छूने से बचें।
  • संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें।
  • भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का उपयोग करें।
  • संतुलित आहार लें, नियमित व्यायाम करें, और पर्याप्त नींद लें और अपनी इमन्यूटी को बढ़ाएं।

क्या भारत को HMPV के बारे में चिंतित होना चाहिए?(HMPV Virus)

भारत में स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डॉ. अतुल गोयल ने कहा कि 'स्थिति पर बारीकी से नज़र रखी जा रही है। भारत का स्वास्थ्य ढांचा श्वसन रोगों में का सुधारने में पूरी तरह से सक्षम है लेकिन मैं लोगों से अपील करता हूं कि बताए गए निर्देशों का पालन जरूर करें।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+