Covid 19 Case Updates: देश में कोविड के 4,425 एक्टिव केस, जानें राज्यवार कहां कितने कोरोना केस
Covid 19 Case Updates: भारत में कोविड‑19 नियंत्रण में है लेकिन सक्रिय मामलों में मामूली वृद्धि जारी है। 23 जून 2025, सुबह 8 बजे तक सक्रिय कोविड केस की संख्या पूरे देश में 4425 दर्ज की गई है। कोरोना के सबसे ज्यादा मामले अभी भी केरल में ही हैं। दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। राजस्थान में भी कोविड केस की संख्या में मामली वृद्धि देखी गई है। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सभी राज्य सरकारों को पर्याप्त इंतजाम रखने का निर्देश दिया गया है।
Covid 19 Case Updates: 24 घंटे में कोरोना से एक मौत दर्ज
पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमित एक मरीज की मौत छत्तीसगढ़ में हुई है। मृतक को पहले से ही कई गंभीर बीमारियां थीं और मल्टी ऑर्गन फेल हो गया था। अच्छी बात यह है कि राज्य सरकारें अलर्ट हैं और पर्याप्त इंतजाम और अस्पतालों की उपलब्धता का दावा कर रहे हैं। इसके अलावा, रिकवरी रेट में भी सुधार नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर 664 मरीज घर लौटे हैं।

यह भी पढ़ें: इंदौर में कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ी: 5 नए मरीज, 145 कुल मामले, 61 एक्टिव केस; स्वास्थ्य विभाग सतर्क
राज्यवार कोविड केस
दिल्ली: एक्टिव कोविड केस की संख्या 462 है। सभी सरकारी अस्पतालों को पर्याप्त आक्सिजन सिलेंडर, बेड और दूसरी तैयारियों के साथ अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।
केरल: अभी भी देश में सबसे ज्यादा एक्टिव कोविड केस केरल में ही हैं। हालांकि, पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस में कमी देखने को मिली है। राज्य में 840 कोरोना मरीज हैं। सरकार ने सार्वजनिक स्थलों पर मास्क लगाने की अपील की है।
पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल में एक्टिव केस की संख्या 747 है और बंगाल स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मानसून और कोविड मामलों को देखते हुए एहतियात के तौर पर मास्क लगाने की अपील की गई है।
राजस्थान: राजस्थान में सक्रिय कोविड केस की संख्या बढ़कर 206 हो गई है, लेकिन राज्य सरकार ने कहा है कि अस्पतालों में पर्याप्त इंतजाम हैं। कोविड लक्षण दिखने की स्थिति में तत्काल डॉक्टर से संपर्क करने की अपील की गई है।
केंद्र सरकार ने दिया निर्देश
कुछ सप्ताह पहले कोविड मामलों में तेजी के बाद ही केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य सरकारों को निर्देश दिए हैं कि वे टेस्टिंग में वृद्धि करें और सक्रिय ट्रेसिंग सुनिश्चित करें। इसके अलावा, राज्य सरकारों ने आम नागरिकों से सतर्कता बरतने और कोविड के लक्षण दिखने पर सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें: Covid 19 Case Update: रहें सतर्क! देश में कोविड केस 6,000 के करीब, जानिए राज्यवार कहां कैसी है स्थिति












Click it and Unblock the Notifications