कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर बोले रणदीप गुलेरिया, महीने में 2 बार बदलता है इसका रूप
नई दिल्ली। Randeep Guleria on Coronavirus New Strain कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए स्ट्रेन को लेकर भारत में डर का माहौल साफ देखने को मिल रहा है। पिछले 3-4 दिनों के अंदर लंदन से लौटे 2 दर्जन से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इस वजह से और लोगों में दहशत है, लेकिन इस बीच दिल्ली AIIMS के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया का कहना है कि वायरस के नए स्ट्रेन से घबराने की जरूरत नहीं है। ये महीने में कम से कम 2 बार अपना रूप बदलता है। रणदीप गुलेरिया नेशनल टास्क फॉर कोविड मैनेजमेंट के मेंबर भी हैं।
Recommended Video

वैक्सीन ट्रायल फेज में ही असरदार है वायरस के नए स्ट्रेन पर
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि ये वारयस अभी तक कई बार म्यूटेट हो चुका है और औसतन महीने में दो बार ऐसा होता है। गुलेरिया ने कहा है, 'कोरोना वायरस के रूप में आने वाले बदलाव की वजह से लक्षणों और इलाज की रणनीति में कोई बदलाव नहीं आया है। वर्तमान में ट्रायल फेज की वैक्सीन ने भी वायरस के नए स्ट्रेन पर काबू पाया है।"
अधिक संक्रामक है वायरस का नया स्ट्रेन- रणदीप गुलेरिया
रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के लेकर अलर्ट इसलिए है, क्योंकि म्यूटेटेड वायरस तेजी से फैलता है। भारत में भी कोरोना से जो लड़ाई हम लड़ रहे हैं, उसके लिए आने वाले 6 से 8 हफ्ते बहुत ही ज्यादा अहम हैं, क्योंकि कोरोना के नए केस और उससे होने वाली मौत के मामले लगातार घट रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications