अक्षय सिंह की विसरा रिपोर्ट की जांच से एम्स का इनकार
भोपाल। व्यापमं घोटाले की रिपोर्टिंग के दौरान संदिग्ध हालत में पत्रकार अक्षय सिंह की मौत के बाद उनकी विसरा जांच से एम्स ने इनकार कर दिया है। एम्स ने बिसरा की जांच के लिए सुविधाओं के अभाव का हवाला देते हुए इससे इनकार किया है।
एम्स के फॉरेंसिक विभाग के हेड सुधीर गुप्ता ने कहा कि एम्स में बिसरा की जांच के लिए मूलभूत सुविधाओं की कमी है जिसके चलते यह जांच संभव नहीं है। गौरतलब है कि मंगलवार को अक्षय की विसरा रिपोर्ट को जांच के लिए लाया गया था।
आपको बता दें कि पत्रकार अक्षय सिंह की मध्य प्रदेश में व्यापमं घोटाले की रिपोर्टिंग के दौरान झाबुआ में मौत हो गयी थी। वह इस दौरान इस घोटाले आरोपी मृत लड़की के पिता का साक्षात्कार लेने पहुंचे थे।
My Voice- देश भर में व्यापम को रोकना जरूरी है, नहीं तो मरते रहेंगे लोग
वहीं हर तरफ से मध्य प्रदेश सरकार की आलोचना के बाद मुख्यमंत्री शिवरारज सिंह चौहान ने इस मामले की सीबीआई जांच के लिए हाई कोर्ट को अनुरोध पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि इस मामले की हकीकत लोगों के सामने आनी चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications