AIIMS MBBS entrance exam 2017 का रिजल्ट हुआ घोषित, सूरत की निशिता बनीं टॉपर
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान या एम्स (AIIMS) की ओर से एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा 2017 के परिणाम आज घोषित कर दिया गया। बता दें कि एम्स ने यह परीक्षा 28 मई को संपन्न कराई थी। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.org पर सर्च कर सकते हैं।

बता दें कि जो कैंडिडेट्स एमबीबीएस की काउंसलिंग के लिए क्वालिफाई करेंगे उनके रोल नंबर आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद परिणाम एम्स की अन्य शाखाओं पर मौजूद है।
बता दें कि इस परिणाम में गुजरात स्थित सूरत निवासी 18 वर्षीय निशिता पुरोहित ने पूरे देश में टॉप किया है।
यहां भी देख सकते हैं रिजल्ट
यह परिणाम दिल्ली, पटना,भोपाल, जोधपुर, भुवनेश्वर,ऋषिकेश और रायपुर में चलाए जा रहे कोर्सों के लिए जारी किया गया।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एम्स, नई दिल्ली में चुने गए उम्मीदवारों की पहली काउंसलिं 3 से 6 जुलाई 2017 के बीच आयोजित किया जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications