ओडिशा में जल्द होगी एआईएफएफ-फीफा टैलेंट अकादमी की स्थापना, AIFF के साथ एमओयू हुआ साइन
ओडिशा में जल्द एआईएफएफ-फीफा टैलेंट अकादमी स्थापित होगी। मंगलवार को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) और ओडिशा सरकार नेओडिशा फुटबॉल अकादमी में अकादमी की स्थापना से संबबधित समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए।

एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे और ओडिशा सरकार के खेल और युवा सेवा विभाग के आयुक्त-सह-सचिव आर विनील कृष्णा ने इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए। ओडिशा में फुटबाल को बढ़ावा देने के लिए स्थापित की जा रही इस अकादमी से संबंधित इस एमएयू ओडिशा के खेल मंत्री तुषारकांति बेहरा और फीफा के वैश्विक प्रमुख आर्सेन वेंगर की मौजूदगी में साइन हुए।
इस अहम मौके पर कल्याण चौबे ने कहा
मैं भारतीय फुटबॉल को हर संभव तरीके से समर्थन देने के लिए ओडिशा सकरार ओर फीका अध्यक्ष को धन्यवाद देता हूं कि उन्हीं की बदौलत आज भारत में दिग्गज आर्सेन वेंगर मौजूद है। आर्सेस वेंगर के मार्गदर्शन में नेतृत्व और टेक्निकल योजना और रणनीति भारत का सपने देखने और उसे पूरा करने में मदद करेगी।
उन्होंने आह्वान किया कि आइए छोटा कदम उठाएं और योग्यता के आधार पर फीफा अंडर-17 विश्व कप और जल्द ही सीनियर फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई करें। मुझे एआईएफएफ-फीफा टैलेंट अकादमी से काफी उम्मीदें हैं कि आने वाले तीन वर्षों में हमें अपनी सर्वश्रेष्ठ अंडर-17 टीम मिलेगी।
वहीं इस मौके पर वेंगर ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा
मैं अपनी टीम के साथ भारत आकर बहुत प्रसन्न हूं। मैंने यहां ओडिशा में सुविधाएं देखीं और बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता बहुत अच्छी है। हमने महसूस किया है कि 211 देशों में से अधिकांश के पास वास्तविक यूथ एजेुकेशन नहीं है। सर्वोत्तम देशों में छोटे बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा व्यवस्था होती है। इसलिए कई बच्चों को मौका ही नहीं मिल पाता। दुनिया की हर प्रतिभा को मौका देना ही हमारा उद्देश्य है।आपको 15 साल की उम्र में फुटबॉल खेलना शुरू करने के बजाय पांच या छह साल की उम्र में शुरुआत करनी होगी।
ओडिशा के खेल मंत्री तुषारकांति बेहरा ने इस मौके पर कहा "एआईएफएफ-फीफा टैलेंट अकादमी भारत में अपनी तरह की पहली अकादमी है, जो वैश्विक खेल केंद्र के रूप में ओडिशा के तेजी से बढ़ते मानकों का प्रमाण है।












Click it and Unblock the Notifications